{"_id":"6558a3f35bd77090f208bfc3","slug":"bullies-shot-young-man-returning-with-fertilizer-in-mainpuri-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: खाद लेकर लौट रहे युवक को दबंगों ने मारी गोली, घटना से क्षेत्र में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: खाद लेकर लौट रहे युवक को दबंगों ने मारी गोली, घटना से क्षेत्र में फैली दहशत
Sat, 18 Nov 2023 05:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 05:16 PM IST
सार
मैनपुरी में खाद लेकर लौट रहे युवक को दबंगों ने रास्ते में गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ भागे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Mainpuri News: घायल अरिंद पाल और जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की दोपहर बाइक से खाद लेकर लौट रहे युवक को नामजद लोगों ने गोली मार दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटना कुरावली थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव की है। गांव निवासी अरिंद पाल शनिवार की सुबह खाद लेने के लिए गए थे। दोपहर के समय वह खाद लेकर वापस लौट रहे थे। सठिया बाग रजापुर मोड़ के पास वह एक दुकान से तंबाकू लेने के लिए रुके। तभी गांव निवासी धर्मेंद्र व उसके तीन चार साथी वहां आ गए। जब तक अरिंद कुछ समझ पाते आरोपियों ने उस पर तमंचा से गोली चला दी। पीठ में गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: बिना फोटो और मोहर के लिया प्रार्थनापत्र, जिला जज हो गए नाराज; लिपिक से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच हमलावर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक मोहर पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। घायल ने धर्मेंद्र व साथियों के नाम पुलिस को बताए। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।