फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bride ran away on the third day of marriage in front of her husband

UP: शादी के तीसरे दिन दवा लेने गई दुल्हन, बाजार में कर दिया ऐसा कांड; देखता रह गया पति

Wed, 28 Jan 2026 06:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 28 Jan 2026 06:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के तीसरे दिन दवा लेने के लिए दुल्हन बाजार गई। पति भी साथ था। दुल्हन ने बाजार में ऐसा कांड किया कि पति देखता ही रह गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
bride ran away on the third day of marriage in front of her husband
Bride - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में शादी के तीन दिन बीतने के बाद बाजार गई महिला पति को चकमा देकर मध्यस्त के साथ बाइक पर बैठ कर चली गई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लग सका। युवक ने आरोप लगाया कि मध्यस्त ने शादी कराने के लिए 80 हजार रुपये लिए थे। पुलिस तहरीर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा महोली निवासी राम कुमार ने बताया कि गांव वहगमा थाना सौरिख कन्नौज निवासी एक युवक ने उसका परिचय फिरोजाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति से कराया था। बताया था कि यह व्यक्ति तुम्हारी शादी करा देगा। उसने शादी कराने का आश्वासन दिया और 80 हजार रुपये लेकर उसकी शादी करा दी। 
विज्ञापन


 

25 जनवरी को शादी के बाद वह पत्नी को लेकर घर आ गया। तीसरे दिन मंगलवार को पत्नी बाजार से दवा लेने की बात कह कर साथ गई थी। शमशेरगंज पुलिया के पास पत्नी ने मोबाइल जमीन पर गिरा दिया। जब तक वह मोबाइल उठाता, तब तक पत्नी एक मेडिकल स्टोर पर खड़े मध्यस्त की बाइक पर बैठ कर भाग गई। उसने काफी दूर तक पीछा भी किया, मगर वह लोग हाथ नहीं आ सके। युवक ने बताया कि पत्नी जेवर और नकदी साथ ले गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में अंग्रेजी शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर में ऐसे तैयार हो रही थी नशे की खेप; चार आरोपी गिरफ्तार



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed