फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   boy died by drowning in water filled pit in Mainpuri

Mainpuri News: पानी भरे गड्ढे में डूबकर इकलौते बेटे की मौत, घर से खेत जाने के लिए निकला था; फिर नहीं लौटा

Sat, 22 Jul 2023 07:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 07:17 PM IST
सार

मैनपुरी में पानी भरे गड्ढे में डूबकर इकलौते बेटे की मौत हो गई। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। बालक घर से खेत जाने के लिए निकला था। इसके बाद फिर कभी घर नहीं लौटा...

विज्ञापन
boy died by drowning in water filled pit in Mainpuri
Mainpuri News: शिवा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में खेत जाते समय नौ वर्षीय बालक पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। जानकारी होने पर परिजन ने उसे बाहर निकाला। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुका था। यानी बालक की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन


हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र के संजापुर गांव में हुआ। गांव निवासी विनोद शाक्य का नौ वर्षीय पुत्र शिवा शुक्रवार की शाम घर से खेत जाने की बात कह कर गया था। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, कोई पता नहीं लग सका। शनिवार की सुबह शिवा का शव खेत पर जाने वाले रास्ते में पानी भरे एक गहरे गड्ढे में पड़ा मिला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर भाजपा: बोले- मणिपुर की घटना ने विश्व में गिराई देश की प्रतिष्ठा, सरकार हर मोर्चे पर फेल
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। शव को बाहर निकाल कर परिजन घर ले गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बालक के शव को मोर्चरी भिजवाया। शनिवार को पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। गमगीन माहौल में शिवा के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

बारिश के बाद गहरे गड्ढे बन रहे जानलेवा

ग्रामीणों ने बताया कि गांव से खेत पर जाने वाले रास्तों पर कई गहरे गड्ढे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर गया है। जिस कारण से गड्ढे जानलेवा हो गए हैं। किसान भी अपने खेत पर जाते समय इन गहरे गड्ढों से बच कर निकलते हैं। नौ साल का शिवा पानी भरे गड्ढे की वजह से अपनी जान गंवा बैठा। कुछ लोगों का कहना था कि अगर शिवा को समय पर मदद मिल जाती तो शायद उसकी जान बच भी सकती थी।

यह भी पढ़ेंः- चुपके से आई मौत: घर में कर रही थी काम, अचानक चीखी और गिर गई किशोरी; अस्पताल में डॉक्टर बोले- सॉरी देर हो गई

इकलौता पुत्र था शिवा

संजापुर गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से नौ वर्षीय शिवा की मौत के बाद मां आरती और पिता विनोद के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला शिवा विनोद शाक्य का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत के बाद एक बेटी है। हादसे के बाद घर में चीख पुकार के बीच लोग सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed