अखिलेश के निशाने पर भाजपा: बोले- मणिपुर की घटना ने विश्व में गिराई देश की प्रतिष्ठा, सरकार हर मोर्चे पर फेल
मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने मणिपुर घटना पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि मणिपुर की घटना ने विश्व में देश की प्रतिष्ठा गिराई है। सरकार हर मोर्चे पर फेल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने मणिपुर की घटना पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना ने देश की प्रतिष्ठा विश्व में गिराई है। दो महीने से मणिपुर आग में जल रहा है। सरकार की गुप्तचर एजेंसियां पूरी तरह फेल साबित हुई हैं। भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध को भाजपा सरकार रोक नहीं पा रही है। बेवर के गांव नगला खोकर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने पर जेल भेजा जा रहा है। वाराणसी में टमाटर बेचने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने जेल भेज दिया। सरकार टमाटर के दाम तो कम नहीं कर सकी। टमाटर की दुकानों पर पुलिस जरूर बैठा दी। सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। मणिपुर की घटना के शर्मनाक वीडियो सामने आने के बाद भाजपा को वोट देने वाली महिलाएं भी खुद को असुरक्षित मानने लगी हैं।
यह भी पढ़ेंः- ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह
यह भी पढ़ेंः- हनी ट्रैप: फेसबुक पर आई वीडियो कॉल, बनाई अश्लील वीडियो; फिर शुरू हुआ सॉफ्टवेयर इंजीनियर से वसूली का खेल
यह भी पढ़ेंः- रातभर घर में नाचते रहे नाग-नागिन: परिवार वालों को घुसने तक नहीं दिया; फुफकार के बीच दहशत में यूं गुजरा समय
लोकतंत्र नहीं लूटतंत्र में भाजपा का भरोसा
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र नहीं लूटतंत्र में भरोसा है। निकाय चुनाव में भाजपा ने अधिकारियों की मदद से वोटों को लूटा है। लोकतंत्र की हत्या करके चेयरमैनी के पदों पर कब्जा किया है। निकाय के बाद सहकारिता के चुनाव में भी लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अधिकारियों की मदद से चुनाव प्रक्रिया में भाग ही नहीं लेने दिया है।यह भी पढ़ेंः- उफान पर यमुना: हेरिटेज गार्डन, महताब बाग, बेबी ताज सहित कई स्मारक जलमग्न, सिल्ट जमा होने से हुआ भारी नुकसान