{"_id":"64bbcf56534311ca660778f3","slug":"teenager-died-due-to-snake-bite-in-mainpuri-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुपके से आई मौत: घर में कर रही थी काम, अचानक चीखी और गिर गई किशोरी; अस्पताल में डॉक्टर बोले- सॉरी देर हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुपके से आई मौत: घर में कर रही थी काम, अचानक चीखी और गिर गई किशोरी; अस्पताल में डॉक्टर बोले- सॉरी देर हो गई
Sat, 22 Jul 2023 06:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Jul 2023 06:25 PM IST
सार
मैनपुरी में चुपके से किशोरी की मौत आ गई। वह घर में काम कर रही थी। अचानक वह चीखी और वहीं गिर गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने कहा कि सॉरी देर हो गई।
विज्ञापन
demo pic (woman)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में घर में काम कर रही किशोरी को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी ती। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। खबर पाकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना भोगांव थाना क्षेत्र के छिबकरिया गांव की है। गांव निवासी दलवीर सिंह की 14 वर्षीय पुत्री शिखा शुक्रवार की देर शाम घरेलू कामकाज कर रही थी। तभी उसे सांप ने काट लिया। किशोरी ने देखा तो चीख पड़ी। चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए। सांप के काटने की जानकारी होने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर भाजपा: बोले- मणिपुर की घटना ने विश्व में गिराई देश की प्रतिष्ठा, सरकार हर मोर्चे पर फेल
विज्ञापन
अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए। लोगों की सलाह पर वायगीरों से झाड़ फूंक का सहारा लिया। तमाम प्रयासों के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।