फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bonfire octaves from today, will not work Manglik

होलिका अष्टक आज से, नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Sat, 04 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 04 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bonfire octaves from today, will not work Manglik
होलिका अष्टक आज से, नहीं होंगे मांगलिक कार्य - फोटो : अमर उजाला
रविवार से होलिका अष्टक लग जाएंगी। इसके साथ ही मांगलिक कार्य भी थम जाएंगे। अब 21 मार्च से सहालग शुरू होंगे। इस दौरान होली होने के कारण हालांकि बाजार पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। कारण इस दौरान त्योहार की खरीदारी पर लोगों का जोर होगा।
विज्ञापन


रविवार से होली के त्योहार के पहले की होलिकाष्टक लग जाएंगी। इसके साथ ही हिंदू मान्यता के अनुसार सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद से होली तक लोग सिर्फ त्योहार की तैयारियां करेंगे। हिंदू धर्म में मान्यता है कि होलिकाष्टकों में कोई भी मांगलिक या अन्य कोई कार्य जैसे गृह प्रवेश आदि नहीं होता है। इस दौरान लोग सिर्फ त्योहार की तैयारियां करते हैं। एकरसानंद संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य गयाप्रसाद दुबे ने बताया कि मान्यता के अनुसार अब मांगलिक कार्य 21 मार्च से शुरू होंगे। होली से आठ दिन पहले से लेकर होली के आठ दिन बाद तक मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। इस दौरान लोग सिर्फ होली की मस्ती में रंगे होते हैं।
विज्ञापन


 वहीं व्यापारी नेकसे गुप्ता ने बताया कि होलिका अष्टकें लगने के चलते मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। हालांकि इसका कोई नकारात्मक प्रभाव बाजार पर नहीं पड़ता है। कारण इस दौरान बाजारों में होली की तैयारियों को लेकर जमकर खरीदारी होती है। यह त्योहार की खरीदारी मांगलिक कार्यों के न होने की कमी को पूरा कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed