फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Body of youth who drowned in canal found after 26 hours

Mainpuri News: नहर में डूबे युवक का 26 घंटे बाद मिला शव

Thu, 16 Jul 2026 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in canal found after 26 hours
फोटो 14 मृतक तौफीक
कुरावली। घिरोर रोड स्थित नहर पुल के पास नहाते समय डूबे मोहल्ला घनराजपुर, देवरई गेट निवासी तौफीक का शव 26 घंटे बाद बृहस्पतिवार को तीन किलोमीटर दूर सिरसा मोड़ के पास नहर से निकले रजबहा में मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तौफीक बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे अपने मित्र आशीष निवासी मोहल्ला भीमनगर के साथ घिरोर रोड स्थित नहर पुल पर नहाने गया था। स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में गहरे पानी में समा गया। आशीष ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग, स्थानीय लोगों ने तलाशी अभियान शुरू कराया। बुधवार देर शाम एटा से फ्लड विभाग की टीम स्टीमर के साथ मौके पर पहुंची और देर रात तक नहर में युवक की तलाश की गई। बृहस्पतिवार की सुबह भी फ्लड विभाग की टीम ने स्टीमर की सहायता से खोज अभियान जारी रखा। इसी दौरान बृहस्पतिवार की दोपहर सिरसा मोड़ के पास नहर से निकले रजबहा में एक शव पड़ा होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर तहसीलदार अखिल गोयल, क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान मृतक के भाई यासीन ने तौफीक के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार मासूम बच्चों को छोड़ गया है। इनमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

फोटो 14 मृतक तौफीक

फोटो 14 मृतक तौफीक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed