फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Body of married woman found hanging in Nagla Puni

Mainpuri News: नगला पुनी में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 16 Jul 2026 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging in Nagla Puni
फोटो29 राज कुमारी का फाइल फोटो
दन्नाहार। गांव नगला पुनी में बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन ने ताऊ ससुर पर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला पुनी निवासी जोगेश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी राज कुमारी का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव मोर्चरी भेजा। मृतका कि मां ऊषा देवी और भाइयों ने आरोप लगाया कि राज कुमारी के ताऊ ससुर ने धोखे से 10 बीघा जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया था। जब से इसकी जानकारी पुत्री को हुई। तभी से वह परेशान रहती थी। ताऊ ससुुर की वजह से ही बेटी ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर दन्नाहार थाने पहुंचे। वहां थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर अंतिम संस्कार करने के लिए गांव भेज दिया। मगर समाचार लिखे जाने तक परिजन ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था वह लोग ताऊ ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक माह पहले हुई थी धोखाधड़ी की जानकारी
मृतका राज कुमारी के ससुर रक्षपाल दो भाई हैं, ताऊ ससुर ने अपने पिता बेचे लाल से धोखाधड़ी कर 10 बीघा जमीन अपने नाम करा ली थी। एक माह पहले जब बेचे लाल की मृत्यु हुई तब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। तेरहवीं के बाद पंचायत भी हुई। तब ताऊ ससुर ने आश्वासन दिया था कि बैनामा में हुआ खर्च वापस कर दो तो वह जमीन को वापस कर देंगे। जब मृतका की मां ऊषा देवी खर्च के तीन लाख रुपये लेकर मंगलवार को गांव पहुंची तो ताऊ ससुर ने जमीन वापस करने से मना कर दिया था।

-------
राज कुमारी ने नहीं खाया था खाना
मृतका राज कुमारी की मां ऊषा देवी ने बताया कि जब ताऊ ससुर जमीन वापस करने से मुकर गए तो पुत्री बेहद दुखी हो गई। बुधवार शाम लोग खाना खाकर सो गये थे। मगर बेटी ने राज कुमारी ने खाना नहीं खाया था। वह पति के हिस्से की जमीन चले जाने से आहत थी। पति जोगेश माता पिता की इकलौती संतान हैं। सास ससुर बेहद सीधे हैं। जिस वजह से वह लोग विरोध भी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed