{"_id":"65180f2ee5b01aa1d80efd15","slug":"body-of-female-cho-found-hanging-in-mainpuri-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: फंदे पर लटकता मिला महिला सीएचओ का शव, पांच महीने पहले ही की थी लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: फंदे पर लटकता मिला महिला सीएचओ का शव, पांच महीने पहले ही की थी लव मैरिज
Sat, 30 Sep 2023 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Sep 2023 05:36 PM IST
सार
मैनपुरी में महिला सीएचओ का शव फंदे पर लटकता मिला। उसने पांच महीने पहले ही लव मैरिज की थी और पति के साथ किराए के मकान पर रह रही थी।
विज्ञापन
woman crime
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की दोपहर महिला कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) का शव उसके घर पर फंदे पर लटका मिला। अभी पांच महीने पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद पति के साथ बेवर थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान में किराए पर घर लेकर रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
मूल रूप से राजस्थान के दौसा निवासी सुष्मिता ने 24 अप्रैल 2023 को कन्नौज के छिबरामऊ त्रिपाठी मोहल्ला निवासी अनिल शर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में अनिल गांव विनोदपुर में सीएचओ के पद पर कार्यरत है। वहीं सुष्मिता गांव शीलवंत में सीएचओ के पद पर तैनात थीं। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे महिला सीएचओ रामलीला मैदान स्थित किराए के मकान पर लौटी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: चंबल की धारा में चार महीने में तीसरी बार फंसी यात्रियों की जान, पहले की घटनाओं से सबक लिया न कोई एक्शन
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद ही शव कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टे के फंदा के सहारे लटका मिला। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सुष्मिता ने खुदकुशी क्यो कि इसको लेकर अभी तक कोई वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने मृतका के परिजन को भी सूचना दे दी है।
यह भी पढ़ेंः- फिरोजाबाद पहुंचे रामगोपाल यादव: बोले- भाजपा झूठ की फैक्टरी, गड्ढामुक्त अभियान जनता के साथ एक छल
भोगांव सीओ सुनील कुमार ने बताया कि सूचना पर महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अब तक महिला की मौत के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।