Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Over 2.09 Lakh Tourists Used Agra Metro to Visit Taj Mahal and Agra Fort in 2026

आगरा: पर्यटकों को भाया मेट्रो का सफर, 11 महीने में दो लाख से ज्यादा ने की यात्रा; देख लें ये आंकड़े

Thu, 26 Nov 2026 01:13 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 01:13 PM IST
सार

आगरा में जनवरी से नवंबर 2026 तक 2.09 लाख से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल और आगरा किला पहुंचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया। इनमें 1.30 लाख ताजमहल और 79 हजार आगरा किला जाने वाले पर्यटक शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Over 2.09 Lakh Tourists Used Agra Metro to Visit Taj Mahal and Agra Fort in 2026
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही ताजनगरी में देश-विदेश के पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। ताजमहल और आगरा किला देखने आने वाले पर्यटकों के सामने पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए यातायात का विकल्प चुनने की चुनौती भी रहती है। ऐसे में आगरा मेट्रो पर्यटकों के सफर का एक विकल्प बनकर उभरी है। वर्ष 2026 में जनवरी से नवंबर तक 2,09 लाख पर्यटकों ने मेट्रो से ताजमहल और आगरा किला तक सफर किया है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि ताजमहल देखने जाने के लिए 1.30 लाख पर्यटकों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया। वहीं आगरा किला पहुंचने के लिए 79,000 पर्यटकों ने मेट्रो से यात्रा की। दोनों पर्यटन स्थलों के लिए मेट्रो से सफर करने वालों की संख्या दो लाख से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन


विंटर सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ शहर के प्रमुख पर्यटन मार्गों पर यातायात का दबाव भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में मेट्रो पर्यटकों को सड़क मार्ग के अलावा एक और विकल्प उपलब्ध करा रही है। खासकर उन पर्यटकों के लिए यह उपयोगी हो सकता है, जो एक ही दिन में ताजमहल और आगरा किला दोनों देखने की योजना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में पर्यटन का पीक सीजन शुरू होने के साथ पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही के बीच मेट्रो की भूमिका अब केवल शहर के स्थानीय यात्रियों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पर्यटन से भी जुड़ रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed