{"_id":"651806e5f0248cda030adfc5","slug":"ram-gopal-yadav-reached-firozabad-said-bjp-factory-of-lies-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद पहुंचे रामगोपाल यादव: बोले- भाजपा झूठ की फैक्टरी, गड्ढामुक्त अभियान जनता के साथ एक छल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद पहुंचे रामगोपाल यादव: बोले- भाजपा झूठ की फैक्टरी, गड्ढामुक्त अभियान जनता के साथ एक छल
Sat, 30 Sep 2023 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Sep 2023 05:00 PM IST
सार
फिरोजाबाद पहुंचे रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा झूठ की फैक्टरी है। उन्होंने कहा कि गड्ढामुक्त अभियान जनता के साथ एक छल है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद पहुंचे रामगोपाल यादव: बोले- भाजपा झूठ की फैक्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा झूठ की फैक्टरी बताया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव शनिवार की दोपहर शिकोहाबाद के परतापुर चौराहे पर एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलने वाले स्कूल खोल रखे हैं। जहां से झूठ का पुलिंदा लाकर देश एवं प्रदेश की भोली-भाली जनता के सामने परोसा जा रहा है। लेकिन जनता अब समझ चुकी है, जिसका जवाब भाजपा को लोकसभा चुनाव में देगी। कहा कि भाजपा को मध्य प्रदेश में अपनी हार का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते अब उन्होंने वहां केंद्रीय मंत्रियों के हाथों में चुनाव की कमान सौंप दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: चंबल की धारा में चार महीने में तीसरी बार फंसी यात्रियों की जान, पहले की घटनाओं से सबक लिया न कोई एक्शन
विज्ञापन
उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गड्ढामुक्त सड़कों के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे संवैधानिक पद पर बैठने के बाद दिए गए बयानों को बहुत तोलमोल कर देना चाहिए। गड्ढामुक्त सड़कें प्रदेश में होना तो दूर की बात है। शिकोहाबाद में ही उनके बयानों की हकीकत को देख लें। यहां हर कोने पर गड्ढामुक्त नहीं, बल्कि गड्ढायुक्त सड़कें हैं।
यह भी पढ़ेंः- कब बहुरेंगे चंबल घाट के दिन: 32 साल पहले रखी गई थी पुल की आधारशिला, सरकारें आईं-गईं...लेकिन हालात आज भी वही
प्रो. रामगोपाल ने आजम खान की यूनिवर्सिटी में सांसद एवं विधायक निधि का पैसा लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कई वर्षों पुरानी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का किस्सा बताते हुए कहा कि उनका कहना था कि शिक्षा और किसी बेटी के विवाह में अगर गलत पैसा भी लग जाता है तो वह गलत नहीं कहलाता। वह सही पैसा हो जाता है। अगर आजम खान की यूनिवर्सिटी में सांसद-विधायक निधि का पैसा लगा है, तो इसका जिम्मेदार सिर्फ संबंधित जिले का कलक्टर होता है न कि सांसद-विधायक।