{"_id":"6b07e2c0499842b25505975b","slug":"agra-district-hospital-starts-complex-jaw-fracture-surgeries-at-a-government-fee-of-rs-270-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जिला अस्पताल में जबड़े की जटिल सर्जरी, 270 रुपये में होगा ऑपरेशन; निजी अस्पतालों का चक्कर होगा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जिला अस्पताल में जबड़े की जटिल सर्जरी, 270 रुपये में होगा ऑपरेशन; निजी अस्पतालों का चक्कर होगा खत्म
Thu, 26 Nov 2026 01:11 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:11 PM IST
सार
आगरा के जिला अस्पताल में अब जबड़े की टूटी हड्डियों की जटिल सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। यह ऑपरेशन 270 रुपये की सरकारी सर्जरी फीस पर किया जा रहा है, जबकि आधुनिक डेंटल लैब का निर्माण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, आगरा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल होकर मुंह और जबड़े की हड्डी टूटने वाले मरीजों को अब इलाज के लिए महंगे निजी अस्पतालों या बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला अस्पताल में ही जबड़े के फ्रैक्चर की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही मरीजों की सहूलियत के लिए अस्पताल परिसर में आधुनिक डेंटल लैब स्थापित करने का काम भी शुरू हो चुका है।
जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग में तैनात ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अभिषेक सारस्वत (एमडीएस) ने बताया कि अक्सर सड़क दुर्घटनाओं में चेहरे व जबड़े की हड्डियां टूट जाती हैं। इससे मरीज को बोलने और खाने-पीने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। निजी अस्पतालों में इस जटिल ऑपरेशन पर लाखों रुपये खर्च होते हैं लेकिन जिला अस्पताल में यह सुविधा महज 270 रुपये की सरकारी सर्जरी फीस पर उपलब्ध कराई जा रही है।
डॉ. सारस्वत के अनुसार, मरीज की स्थिति और फ्रैक्चर की जटिलता के आधार पर ऑपरेशन पूरा करने में लगभग दो से तीन घंटे का समय लगता है। सर्जरी के दौरान आधुनिक तकनीक ओपन रिडक्शन एंड इंटरनल फिक्सेशन के माध्यम से टूटी हुई हड्डी को टाइटेनियम प्लेट्स और स्क्रू की मदद से वापस अपनी जगह पर जोड़ा जाता है। इसके लिए आवश्यक प्लेट्स व स्क्रू मरीज को बाहर सर्जिकल स्टोर से लाने होते हैं। इस तकनीक से न केवल जबड़े की कार्यक्षमता सामान्य होती है, बल्कि चेहरे की प्राकृतिक बनावट भी सुरक्षित रहती है।
विज्ञापन
अस्पताल के सह अधीक्षक डॉ. खेमचंद धाकड़ ने बताया कि नई डेंटल लैब का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इससे दंत विभाग में आने वाले सैकड़ों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। संवाद
सड़क हादसों के घायलों को नहीं लगाने पड़ेंगे निजी अस्पतालों के चक्कर

डॉ. सारस्वत के अनुसार मरीज की स्थिति और फ्रैक्चर की जटिलता के आधार पर ऑपरेशन पूरा करने में लगभग दो से तीन घंटे का समय लगता है। सर्जरी के दौरान आधुनिक तकनीक ओपन रिडक्शन एंड इंटरनल फिक्सेशन के माध्यम से टूटी हुई हड्डी को टाइटेनियम प्लेट्स और स्क्रू की मदद से वापस अपनी जगह पर जोड़ा जाता है। इसके लिए आवश्यक प्लेट्स व स्क्रू मरीज को बाहर सर्जिकल स्टोर से लाने होते हैं। इस तकनीक से न केवल जबड़े की कार्यक्षमता सामान्य होती है, बल्कि चेहरे की प्राकृतिक बनावट भी सुरक्षित रहती है। अस्पताल के सह अधीक्षक डॉ. खेमचंद धाकड़ ने बताया कि नई डेंटल लैब का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इससे दंत विभाग में आने वाले सैकड़ों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।