फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Body of a young man found on the railway track near Jawapur.

Mainpuri News: जवापुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Thu, 02 Jul 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 02 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found on the railway track near Jawapur.
फोटो 4 तोता राम का फाइल फोटो
मैनपुरी। गांव जवापुर के पास बुधवार देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह लघुशंका जाने की बात कह कर घर से निकले थे। युवक ने खुदकुशी की है या हादसा हुआ है। इसके बारे में परिजन व पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कह पा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जवापुर निवासी 40 वर्षीय तोता राम बाल्मीकि बुधवार रात को खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। देर रात करीब एक बजे वह लघुशंका की बात कह कर घर से बाहर चले गए थे। कुछ देर बाद परिजन को जानकारी हुई कि ताेता राम का शव गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई है। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया, युवक ने खुदकुशी की है या वह हादसे का शिकार हुआ है। अभी पुलिस व परिजन इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed