{"_id":"5790cd2f4f1c1b347fc4cd19","slug":"bjp-leader-s-statement-boil","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के बयान पर उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के बयान पर उबाल
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो के खिलाफ मऊ में भाजपा नेता की अमर्यादित टिप्पणी के बाद जिले के बसपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने तीन अलग-अलग स्थानों पर भाजपा नेता का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। वहीं पैदल मार्च भी निकाला। गुरुवार को बसपा कार्यकर्ता और सभासद सचिन पिपिल ने समर्थकों के साथ तांगा स्टैंड पर दयाशंकर का पुतला फूंका। बाद में ईशन नदी पुल और तिकोनिया पार्क में भी पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।
सभासद ने कहा कि मायावती के विरुद्ध भाजपा नेता की टिप्पणी दलितों के प्रति भाजपा की मानसिकता को जाहिर करती है। विरोध करने वालों में संदीप पिपिल, अरविंद पिपिल, नरेश चंद्र, मोहित कुमार, ग्याप्रसाद, रवि कुमार, सूरज कुमार, ब्रजेश कुमार, नितिन बाबू आदि मौजूद थे। पूर्व जिला संयोजक पंकज सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पूर्व संयोजक ने कहा कि दयाशंकर के बयान से ये साबित होता है कि भाजपा की महिलाओं और दलित शोषित समाज के प्रति क्या अवधारणा है। कहा कि अगर 24 घंटे में भाजपा नेता को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो दलित समाज सड़कों पर होगा। इस मौके पर जबर सिंह, जनमेद, राजपाल, नरेंद्र लोधी, राजेश जाटव, ललित, विजय आजाद आदि मौजूद थे।