फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bike Rider Fell 20 Feet Below The Overbridge Due To Collision Of Divider In Agra

UP: ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे सिर के बल सड़क पर गिरा बाइक सवार, हादसा देख दहल गए लोग; एक की मौत...दूसरा घायल

Thu, 27 Feb 2025 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 12:27 PM IST
सार

मैनपुरी के बेवर में ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह हुए हादसे ने लोगों को दहला दिया। ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार उछलकर 20 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरते ही उसका सिर फट गया। मौके पर उसकी ही मौत हो गई। उसका दूसरा साथी गंभीर घायल हुआ है। 
 

विज्ञापन
Bike Rider Fell 20 Feet Below The Overbridge Due To Collision Of Divider In Agra
ओवरब्रिज पर खड़ी बाइक और मृतक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल हाईवे 34 पर बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित बाइक पुल से टकरा गई। बाइक सवार उछल कर ओवर ब्रिज से करीब 20 फीट नीचे जा गिरे। अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिल्ली के चिकित्सक को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। वहां से परिजन एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले गए। बाइक सवार प्रयागराज कुंभ से स्नान करने के बाद घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

बिहार के जिला दरभंगा क्षेत्र के गांव चंदौला हाल निवासी नागलोई, दिल्ली राजा बाबू बुधवार को अपने चिकित्सक साथी मनोज कुमार निवासी महेंद्रगढ़, हरियाणा के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। स्नान के बाद देर रात को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार की सुबह छिबरामऊ से भोगांव की ओर जाते समय थाना क्षेत्र में एनएच 34 पर गांव दौलतपुर के सामने बाइक अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज की पुलिया से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार ओवर ब्रिज से करीब 20 फीट नीचे सिर के बल जा गिरे।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ पहुंचा। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां राजा बाबू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घायल चिकित्सक मनोज को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। वहां से घायल को उनके दोस्त पंकज उपचार के लिए दिल्ली ले गए।

 

दिल्ली के अस्पताल में तैनात है घायल
थाना बेवर क्षेत्र के सड़क हादसे में घायल मनोज कुमार एमबीबीएस डॉक्टर हैं। वह दिल्ली के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस ने घायल के परिजन से फोन पर संपर्क कर सूचना दी। मनोज के परिजन दिल्ली से आ गए।

विज्ञापन

हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
प्रयागराज से लौटते समय राजा बाबू और चिकित्सक मनोज कुमार यातायात नियमों का पालन कर रहे थे। दोनों ने हेलमेट भी लगाया हुआ था, लेकिन ओवर ब्रिज के करीब 20 फीट नीचे सिर के बल गिरने की वजह से दोनों के हेलमेट के भी परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed