{"_id":"58b70af04f1c1b965e8324f5","slug":"bigdega-kitchen-with-gas-cylinders-expensive-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर महंगा होने से बिगड़ेगा रसोई का बजट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर महंगा होने से बिगड़ेगा रसोई का बजट
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर महंगा होने से बिगड़ेगा रसोई का बजट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडरों की कीमत में रातोरात हुई वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस और व्यवसायिक सिलेंडर रुपये मंहगा हुआ है। त्योहारी सीजन पर लोगों की जेब ढीली होगी। सिलेंडरों की कीमत में अचानक हुई वृद्धि से त्योहार पर लोग परेशान हुए हैं।
मंगलवार की रात गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई है। अब घरेलू गैस सिलेंडर 87 रुपये तथा व्यवसायिक सिलेंडर 149 रुपये मंहगा हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर अब 774 रुपये तथा व्यवसायिक सिलेंडर 1451 रुपये का हो गया है। त्योहारी सीजन पर कीमतों में हुई वद्धि से बजट गड़बड़ा गया है। त्योहार पर घरों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सिलेंडरों की खपत बढ़ जाती है।
गृहिणी मुन्नीदेवी का कहना है महंगाई पहले से ही चरम पर है। त्योहार पर सिलेंडर मंहगा होने से इस बार त्योहार फीका हो जाएगा। सरकार को महंगाई पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
सायरा बेगम का कहना है सरकार महंगाई तो कम नहीं कर पा रही है। त्योहार पर सिलेंडर मंहगा करके आम आदमी की कमर ही तोड़ दी है।
सुमन राजपूत का कहना है गैस सिलेंडर पर आए दिन दाम बढ़ा दिए जाते हैं। सरकार का महिलाओं को लाभ देने का दावा खोखले साबित हो रहा है। गैस की बढ़ी कीमतें वापस ली जानी चाहिए। मिथिलेश राजपूत का कहना है त्योहार पर वैसे ही खर्चा बढ़ जाता है। उस पर अचानक सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। उज्जवला योजना केवल दिखावा साबित होगी।
होटल संचालक रवींद्र कुमार अरोरा का कहना है होटल संचालन में प्रयोग किए जाने वाला सिलेंडर अब 1451 रुपये का हो गया है। खाना बनाने में आने वाले खर्चे पहले से ही बहुत हैं। सिलेंडर मंहगा होने से परेशानी बढ़ गई है।
होटल संचालक रिंकू पंजाबी का कहना है पहले 1302 रुपये में मिलने वाले सिलेंडर पर रातों रात 149 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। होटल चलाने में कामर्शियल सिलेंडर का ही प्रयोग किया जाता है। ऐसे में त्योहार पर परेशानी बढ़ गई है।
गैस एजेंसी संचालक एसपी स्वर्णकार का कहना है कीमत बढ़ाए जाने से पहले की बुकिंग वालों को पुरानी कीमत पर ही सिलेंडर दिए जाएंगे। बुकिंग के 24 घंटे के अंदर सिलेंडर दिए जाने का प्रावधान है। सरकार के निर्देशों के तहत ही सिलेंडर की सप्लाई दी जाएगी।
फोटो-
बुकिंग को एजेंसियों पर लगी भीड़
गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की जानकारी होते ही उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर पहुंच गए। बुकिंग कराने के लिए सुबह से ही लाइनों में लग गए। जब उनको पता चला कि रात से ही नई दरें लागू हो गई हैं। तो कई उपभोक्ता बिना बुकिंग कराए ही लौट गए।