फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bhole Baba hiding in Bichhwa Ashram in Mainpuri His followers roaming around with sickles and chasing people a

पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती: आश्रम में छिपा भोले बाबा, बाहर दरांती लेकर घूम रहे अनुयायी; बैठे लोगों को भगाया

Wed, 03 Jul 2024 08:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 08:09 PM IST
सार

नारायण साकार हरि की पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती है। भोले बाबा आश्रम में छिपकर बैठा है। अनुयायी बाहर दरांती लेकर घूम रहे हैं। चबूतरे पर बैठे लोगों भगा दिया। 

विज्ञापन
Bhole Baba hiding in Bichhwa Ashram in Mainpuri His followers roaming around with sickles and chasing people a
आश्रम में छिपा भोले बाबा, बाहर दरांती लेकर घूम रहे अनुयायी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बुधवार को सत्संग के समापन पर भगदड़ मच गई। इसमें 121 लोगों की जान चली गई। डेढ़ सैकड़ा से अधिक लोग घायल हो गए। नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा यहां से निकलकर मैनपुरी के बिछवां स्थित आश्रम पहुंच गया। जानकारी मिली तो पुलिस ने घेरा डाल दिया। 

विज्ञापन


बिछवां के आश्रम में बाबा साकार विश्व हरि छिपकर बैठा है। बाहर पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी भी जमा हैं। कोई भी आश्रम से बाहर नहीं निकला। गुरुवार शाम करीब 7 बजे छह-सात लोग आश्रम से बाहर निकले। इनमें से दो के हाथ में दरांती थी। उन्होंने मैदान में बने चबूतरे पर बैठे मीडियाकर्मियों को भगा दिया। 
विज्ञापन


कहा कि यहां हमारे भगवान साकार विश्व हरि बैठते हैं। इसके बाद उन्होंने पानी से चबूतरा साफ किया। जब उनसे पूछा गया कि वे किसे भगवान मानते हैं तो उन्होंने साफ कहा कि साकार विश्व हरि ही उनके लिए भगवान हैं। इसके बाद वे आश्रम में वापस लौट गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed