फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Become a cause of accidents pit

गड्ढे बन रहे हादसों का सबब

Fri, 19 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 19 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Become a cause of accidents pit
गड्ढे बन रहे हादसों का सबब - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद शहर की सड़कों पर हुए गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं। आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन और पालिका अधिकारियों को चिंता नहीं।  
विज्ञापन

 बारिश के बाद जिले की सड़कें जगह-जगह से धंस गई हैं। तमाम सड़कें तो पूरी तरह से उखड़ गई हैं। इसके चलते आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारियों को लोगों की चिंता नहीं। शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक खरगजीत नगर की स्थिति काफी जर्जर है। बारिश के बाद कदम-कदम पर यहां गड्ढे हो गए हैं। यही कारण है कि यहां बारिश के बाद हुए जलभराव में लोगों को गड्ढे दिखाई नहीं देते और वह हादसों का शिकार हो जाते हैं। यहां के रहने वाले संतोष कुमार का कहना है कि बारिश के बाद शायद ही कोई घंटा जाता हो जब यहां बाइक सवार या फिर चौपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार न होते हैं। यही हाल बंशीगौरहा वाली गली का है। एकरसानंद आश्रम के पास पर सड़क कई जगह से धंस चुकी हैं। यहां रहने वाले उमेश का कहना है कि पालिका के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से बताया जा चुका है। इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर सड़कें धंसने की सूचना मिली है। अधिकारियों से कहा गया है कि ऐसे स्थानों को चिन्हित कर उन्हें भर दें।
                        साधना गुप्ता, पालिकाध्यक्ष, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed