{"_id":"590a1c094f1c1bcc3a4444b1","slug":"baik-se-giree-mahila-ko-trak-ne-raunda-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 03 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
पलटा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुरावली क्षेत्र में बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र में दवा लादकर जा रहा ट्रक पलटने से चालक घायल हो गया। इसके अलावा खरपरी बंबा और कुसमरा में हुए हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
एटा के थाना बागवाला के गांव भटमई निवासी महिला गुड्डी देवी (45) थाना बिछवां के गांव तिसौली देवरानी के मायके आई हुई थी। उसके साथ भतीजा सतेंद्र भी आया था। बुधवार दोपहर को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी थाना कुरावली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के सामने तरबूज के छिलके पर बाइक फिसल गई। बाइक पर बैठी गुड्डी देवी उछल कर सड़क पर गिर गईं। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई।
थाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम को मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर दवा लेकर कानपुर जा रहा ट्रक गांव नगला काशी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल चालक को पुलिस ने ट्रक से निकालने के बाद जिला अस्पताल भेजा। वहीं क्रेन की मदद से ट्रक को उठवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारु कराया। ट्रक पलटने से करीब आधा घंटा तक मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इसके अलावा खरपरी बंबा के समीप हुए हादसे में बाइक की टक्कर से मार्ग से गुजर रही महिला घायल हो गई। बाइक सवार भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन
थाना किशनी के कुसमरा चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 12 बजे मैनपुरी मार्ग पर ओमनी कार गाय से टकरा गई। हादसे में चालक घायल हो गया। हादसे के बाद वहां भीड़ जुटता देख वह गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाय को पशु अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं वैन को थाने ले गई।