फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   badahaal matadaan kendron par hee rukega phors

बदहाल मतदान केंद्रों पर ही रुकेगा फोर्स

Wed, 15 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 15 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
badahaal matadaan kendron par hee rukega phors
बदहाल मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद भी बदहाल मतदान केंद्रों पर ही फोर्स रुकेगा। कई मतदान केंद्र अभी भी ऐसे हैं जो मानक पूरे नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मतदान से पूर्व ही सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। कई मतदान केंद्रों की हालत यह है कि कहीं शौचालय बदहाल हैं तो कहीं बिजली की व्यवस्था तक नहीं है। दिव्यांगों के लिए रैंप भी आधे अधूरे ही हैं। यह हालत तब है जब आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं मतदान से पूर्व कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग के निर्देश हैं सभी मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, सफाई की व्यवस्था की जाए। जबकि कई केंद्रों के शौचालयों में गेट तक नहीं हैं और अगर हैं भी तो टूटे हुए हैं।
मतदान केंद्रों पर अभी पूरी तरह से सफाई तक नहीं हुई है। इन बदहाल मतदान केंद्रों पर ही चुनाव कराने वाला फोर्स मजबूरी में रुकेगा। कई केंद्रों के रैंप पर अभी ग्रिलिंग तक नहीं लगी है।  
विज्ञापन


तीन को किया जा चुका निलंबित
मैनपुरी। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं नहीं कराने के आरोप में एक पंचायत सचिव और दो ग्रामीण सफाईकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। डीपीआरओ अभय कुमार यादव ने बताया डीएम के निर्देश पर तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जिन मतदान केंद्रों पर कमी मिलेगी उनसे संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं पूरी कराने के निर्देश चुनाव आयोग ने दिए हैं। मतदान केंद्रों का निरीक्षण कराया जा रहा है। जहां कमी मिलेगी वहां के संबंधित कर्मचारी और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही रिपोर्ट दर्ज होगी।
- चंद्रपाल सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed