{"_id":"588e29794f1c1b7c3de80445","slug":"baarish-ke-baad-sheetalahar-ne-kampakampaaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद शीतलहर ने कंपकंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद शीतलहर ने कंपकंपाया
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
सर्द हवाओं ने की हालत खराब
- फोटो : अमर उजाला
हफ्ते भर से खिली धूप के बाद अचानक पलटे मौसम ने एक बार फिर से हवा में गलन घोल दी है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। रविवार को शीतलहर का प्रकोप लोगों की कंपकंपी छुड़ाता रहा। अचानक पारा लुढ़ककर 9.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सर्दी के एक बार फिर से जोर पकड़ने पर लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आए।
पल-पल बदलते मौसम ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। हफ्ते भर से मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा था। धूप में तेजी से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन दो दिन पहले हुई बारिश ने एक बार फिर से मौसम में ठंडक घोल दी है। रविवार सुबह आसमान में हल्के बादलों के छाए रहने से दोपहर तक ठंडक बनी रही। दोपहर बाद धूप तो खिली लेकिन शीतलहर का प्रकोप लोगों की कंपकंपी छुड़ाता रहा।
दिन भर सर्द हवाएं चलने से लोग परेशान रहे। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग गर्म कपड़ों से खुद को ढंके हुए नजर आए। वहीं रविवार को बदले मौसम से अचानक वूलन मार्केट ने तेजी पकड़ ली है। उधर बदले हुए मौसम को चिकित्सक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह बता रहे हैं।