फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   arrest widout degree doctors in rape case

रेप में झोलाछाप गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 29 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
arrest widout degree doctors in rape case

विज्ञापन
  थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक झोलाछाप से दवा लेने आई महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के शोर मचाने पर चिकित्सक भाग कर एक घर में छिप गया। लोगों ने झोलाछाप को दबोच कर उसे जमकर धुना। यही नहीं सूचना पर उसे बचाने पहुंची पुलिस से भी लोगों ने अभद्रता की। पुलिस ने किसी तरह से उसे लोगों से बचाकर हिरासत में लिया। वहीं आक्रोशित लोगों ने क्लीनिक पर भी जमकर तोड़फोड़ की। देर शाम महिला की तहरीर पर झोलाछाप के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।पश्चिम बंगाल प्रांत के नादिया जिला के ग्राम रानागढ़ निवासी तारक बिस्वास कस्बा किशनी में माइनर के किनारे तथाकथित रूप से क्लीनिक का संचालन करता है। पिछले चार साल से मोहल्ला गढ़ी में एक मकान में रह रहा है। गुरुवार की दोपहर बाद क्षेत्र के एक गांव की महिला दांत दर्द होने पर सात वर्षीय पुत्र के साथ दवा लेने उसकी दुकान पर पहुंची। महिला के अनुसार बच्चे को बाहर छोड़कर चिकित्सक पर्दे के पीछे उसे दांत चेक करने के बहाने ले गया। महिला का आरोप है कि वहां उसके साथ झोलाछाप ने दुष्कर्म किया।


महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया। लोगों ने उसका पीछा किया। इस दौरान वह मोहल्ला गढ़ी स्थित एक मकान के शौचालय में छिप गया। आक्रोशित लोगों ने उसे वहां से निकाल कर जमकर पीटा। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से भी अभद्रता की। जानकारी पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों के चंगुल से निकालकर पुलिस झोलाछाप को थाने ले गई।


इस दौरान आक्रोशित लोगों ने झोलाछाप की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। लोगों का कहना था कि दो माह पूर्व भी उसने एक महिला से अश्लील हरकत की थी। तब पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। वहीं जानकारी पर सीओ भोगांव टीपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि देर शाम तक महिला की ओर से तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। झोलाछाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

झोलाछाप है तारक बिस्वास
सीएमओ डा. वीके गुप्ता का कहना है कि तारक बिस्वास झोलाछाप है। उसकी क्लीनिक का कोई पंजीकरण उनके कार्यालय में नहीं है। ऐसे झोलाछाप के खिलाफ शीघ्र ही बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed