फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Apni nagaria waterlogging in the main street

नगरिया की मुख्य गली में जलभराव

Wed, 29 Jun 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 29 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Apni nagaria waterlogging in the main street
जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास खंड मैनपुरी की ग्रामसभा नगरिया की मुख्य गली में लंबे समय से जलभराव के हालात हैं। गली नहीं बनने से जलभराव के बीच गंदगी भी भरी हुई है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गर्मी में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


शहर से सटी मैनपुरी विकास खंड की ग्रामसभा नगरिया की मुख्य गली बदहाल है। कच्ची गली होने के कारण जलभराव हो गया है। ग्रामीणों की कई बार की मांग के बाद भी आज तक यह गली नहीं बनी है। गली में जलभराव और गंदगी भरी होने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई प्रधानों से कहने के बाद भी यह गली आज तक नहीं बनी है। ग्रामीण सत्यवती, महीपाल, रामजीत, रामकुमार, मुरारी, शीलेंद्र, देवीदयाल, तोताराम आदि ने डीएम से मुख्य गली का निर्माण कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान गोविंद का कहना है कि गली का निर्माण वरीयता के आधार पर कराया जाएगा। गली से जल निकासी की व्यवस्था भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन

                                               
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के सामने भी हुआ जलभराव
मैनपुरी। देहात तो दूर शहरी क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों के परिसर में भी जरा सी बारिश के बाद जलभराव हो गया है। नवीन मंडी स्थित बैंक आफ इंडिया के बाहर हुए जलभराव के कारण किसान और आढ़ती बैंक से रुपयों का लेनदेन नहीं कर पा रहे हैं। वहां पर जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पुराने बीएसए आफिस परिसर का भी यही हाल है। वहां भी जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यही वजह है कि जरा सी बारिश में ही जलभराव हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed