फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Another case has been registered against former SP MLA Rameshwar Singh and brother Jugendra in Etah

UP News: पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह और भाई जुगेंद्र की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में दर्ज हुआ एक और मुकदमा

Wed, 28 Jun 2023 08:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 08:22 PM IST
सार

एटा में पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह और भाई जुगेंद्र की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इनके खिलाफ अब जमीन के एक मामले को लेकर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Another case has been registered against former SP MLA Rameshwar Singh and brother Jugendra in Etah
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव सहित पांच के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें आरोप है कि दोनों भाइयों ने एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा कर लिया। जब वह जमीन मांगने गया तो गालीगलौज कर धमकी दी और उसके ऊपर गोली चला दी।

विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के गांव लालडुंडवारा निवासी रमेश चंद्र ने पूर्व विधायक, इनके पुत्र प्रमोद यादव व सुबोध यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव और विनोद यादव के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। आरोप है कि गांव में गाटा संख्या 146 रकबा 0.178, गाटा संख्या 148 रकबा 3.035 और गाटा संख्या 248स रकबा 2.023 हेक्टेयर स्थित है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच

इस जमीन पर पूर्व विधायक आदि ने गुंडागर्दी करके कब्जा कर लिया। जब 25 जनवरी 2022 की दोपहर करीब 12 बजे उनके गिट्टी प्लांट के पास वह अपनी जमीन मांगने गया तो सभी लोग आगबबूला हो गए। आरोप है मारपीट कर धमकाया। तभी प्रमोद यादव ने हत्या करने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। धमकी दी गई कि कब्जा मांगने आया तो मार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल

तहरीर में कहा गया कि यह लोग जिले के बड़े भू-माफिया व हिस्ट्रीशीटर हैं। मुझे पता चला कि रामेश्वर सिंह यादव व जुगेंद्र सिंह यादव जेल में बंद हैं। इसके बाद हिम्मत जुटाकर मुकदमा लिखाने आया हूं। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि जमीन पर कब्जा करने, धमकी देने व फायर करने की तहरीर मिली है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed