फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   anger among BJP workers in Mainpuri due to youth making indecent comments on women MP and Prime Minister

UP: प्रधानमंत्री और सांसद बनीं अभिनेत्री पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, भाजपाइयों में आक्रोश; कार्रवाई की मांग

Sun, 09 Jun 2024 08:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 08:09 PM IST
सार

मैनपुरी में प्रधानमंत्री और सांसद बनीं अभिनेत्री पर युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अभद्र टिप्पणी की। इससे भाजपाइयों में आक्रोश है। उन्होंने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
anger among BJP workers in Mainpuri due to youth making indecent comments on women MP and Prime Minister
युवक ने पीएम मोदी और कंगना रनौत पर की अभद्र टिप्पणी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक गैर समुदाय के युवक ने देश के प्रधानमंत्री और सांसद चुनी गईं अभिनेत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट की। जानकारी होने के बाद भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। रविवार को थाने पहुंच कर पदाधिकारी व समर्थकों ने पोस्ट करने के बाद मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के बालाजी नगर का है। रविवार को भाजपा नेता ललित ठाकुर, रजत गौड़ कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि कस्बा के बालाजी नगर निवासी एक गैर समुदाय के व्यक्ति ने सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर अपमानजनक बातें लिखीं हैं। पोस्ट के माध्यम से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


इस पोस्ट से भाजपा समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपी ने यह हरकत करके माहौल खराब करने की कोशिश की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत करने वालों में भाजपा नेता विक्रम सिंह, धर्मेंद्र माथुर, मोहम्मद आरिफ, धर्मेंद्र यादव, सचिन माथुर आदि लोग शामिल थे। थानाध्यक्ष सुखवीर का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed