फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ambedkar Lohia forgotten village in the glare of the village

लोहिया गांव की चकाचौंध में भूले अंबेडकर गांव

Tue, 14 Jun 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 14 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Lohia forgotten village in the glare of the village
अनदेखी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बसपा शासन में चयनित अंबेडकर गांव अब बदहाल है। जिले में चयनित 114 लोहिया गांवों में अधिकारी आए दिन पहुंचकर समस्याओं का निराकरण करते थे, अब वहां कूड़े के ढेर लगे हैं। तालाबों पर कब्जे हो गए हैं तो सड़कें बदहाल हो रही हैं जबकि ग्रामीण आवास और पेंशन की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन गांवों के लोगों की आसानी से सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

 
केस-1
विकास खंड बेवर का जीटी रोड किनारे का गांव झंडेहार बसपा शासन में रातों रात चमका भी दिया गया था। गांव की सड़कें पर डामर था। नल और बिजली की पूरी सुविधा थी। अब गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आता है। कई सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। ग्रामीणों के सामने आवास, पेंशन पाने की समस्या है। तालाब में गंदगी भरी पड़ी है। ग्रामवासी विनय कुमार, अशोक, प्रवीन, भूरीदेवी, ओमवती, हीरालाल ने मूलभूत सुविधाएं दिलाने की डीएम से मांग की है।  
विज्ञापन



केस-2
मैनपुरी का गांव गनेशपुर बसपा शासन में अंबेडकर गांव में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गांव के तालाब पर कब्जा हो चुका है और गंदगी से भरा हुआ है। कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। गांव की नालियाें में कीचड़ भरा रहता है। सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव में नहीं आता है। प्रधानपति संजू शाक्य, राकेश यादव, रिंकू, कुलदीप, गुड्डू, राजेश आदि का कहना है कि गांव में कम से कम साफ सफाई तो नियमित होनी ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकास कार्यों में कहीं भी भेदभाव नहीं किया जाता है। हर गांव में सफाई नियमित कराने के निर्देश हैं। कब्जा कहीं भी हो तत्काल हटाया जाता है। आवास और पेंशन के लिए पात्रता के आधार पर चयन किया जाता है। फिर भी अगर किसी को समस्या है तो शिकायत की जा सकती है। जांच के बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
- लोकेश एम, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed