फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   All schools will join the Clean and Green School Rating Campaign.

Mainpuri News: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग अभियान से जुड़ेंगे सभी विद्यालय

Thu, 03 Sep 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 03 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
All schools will join the Clean and Green School Rating Campaign.
मैनपुरी। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचबीआर) के तहत जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों को पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत जल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थिरता के आधार पर स्कूलों को ग्रेड प्रदान किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को अभियान से जुड़ने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी कॉलेज संचालक एसएचवीआर पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। इस अभियान में सरकारी, निजी, आवासीय, आदिवासी और अल्पसंख्यक विद्यालयों को शामिल होना है। स्कूल आधिकारिक एसएचवीआर पोर्टल के माध्यम से स्व-मूल्यांकन पूरा कर सकते हैं और पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद विभिन्न चरणों में ऑनलाइन परीक्षा होगी। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को आधिकारिक मान्यता, अनुदान और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


---
छह श्रेणियों में होगा मूल्यांकन

-पेयजल सुविधाएं
- शौचालय और स्वच्छता

- हाथ धोने के स्टेशन और साबुन की उपलब्धता
- कैंपस की स्वच्छता और रखरखाव

- स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन प्रथा
- जलवायु के प्रति जागरूक मिशन लाइफ की गतिविधियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed