{"_id":"5833346d4f1c1bb304b3a845","slug":"adhoore-green-pheeld-eksapresave-ka-kiya-udghaatan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर काम करते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को आधे-अधूरे बने आगरा लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेसवे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री ने उसका उद्घाटन करके अपने पिता को जन्म दिन का तोहफा दिया है।
सैफई से जुड़े करहल क्षेत्र में अभी यह मार्ग अधूरा है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस के निर्माण के लिए करहल तहसील के 21 गांवों की तकरीबन 304 हेक्टेयर जमीन ली गई। लंबे अर्से से निर्माण कार्य भी चल रहा है। सरकार की कोशिश रही कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही इसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाये और मुख्यमंत्री अखिलेश अपने पिता के जन्म दिन पर ये तोहफे के रूप में उन्हें भेंट कर सकें। अभी तक एक्सप्रेस वे पूरा बन ही नहीं पाया है। करहल क्षेत्र में पुलिस थाने के पास का ओवरब्रिज अभी अधूरा है। इस पर केवल जाल ही बिछ पाया है। उसे पाटने का काम पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण में लगे कर्मचारियों की मानें तो इस पुल के पूरी तरह बन पाने में लगभग दो महीने का वक्त लग जाएगा। तभी इस मार्ग पर आगरा से लखनऊ तक बिना किसी व्यवधान के यात्रा कर पाना संभव हो सकेगा।