फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused stole sixteen lakh by cheating an advocate son In Mainpuri

Mainpuri: अधिवक्ता के पुत्र से धोखाधड़ी कर 16 लाख उड़ा ले गए टप्पेबाज, रिपोर्ट दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 20 Dec 2023 04:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 04:26 PM IST
सार

मैनपुरी में अधिवक्ता के पुत्र से धोखाधड़ी कर आरोपी 16 लाख उड़ा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
accused stole sixteen lakh by cheating an advocate son In Mainpuri
ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शीतल नगर के रहने वाले एक अधिवक्ता के पुत्र के खाते से नामजद लोगों ने धोखाधड़ी कर करीब 16 लाख रुपये निकलवा लिए। जानकारी होने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अधिवक्ता ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के शीतल नगर निवासी अधिवक्ता जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि पुत्र शिवम चौहान के खाते में पुत्री की शादी के लिए रुपये जमा किए थे। हिमांशू उर्फ आर्यन निवासी हरिदर्शन नगर उसकी मां पिंकी वर्मा और पिता विजय वर्मा ने मिल कर पुत्र को बहला फुसला कर धीरे धीरे खाते से 15.99 लाख रुपये उधार कह कर ले लिए। 
विज्ञापन


इसमें से केवल 1.06 लाख रुपये ही वापस किए गए। खाते से इतने रुपये निकल जाने के बाद पुत्र गुमसुम रहने लगा और खाना पीना भी छोड़ दिया। जब उस से पूछताछ की तो सारी बात बताई। बताया कि नामजद लोगों ने उससे रुपये ले लिए। जब वह मांगता है तो उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मई 2023 को वह पुत्र को साथ लेकर रुपये वापस लेने गए तो 15 दिन का आश्वासन दिया गया। लेकिन रुपये नहीं दिए गए। 12 जून को जब रुपये लेने गए तो साफ मना कर दिया। कहा कि अगर दोबारा आए तो जान से मार देंगे। धोखाधड़ी की शिकायत थाने में की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed