फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused entered house and tried to misdeeds woman in Mainpuri

Mainpuri News: घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, कपड़े फाड़े

Sat, 07 Oct 2023 06:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 06:09 PM IST
सार

महिला का पति खेत पर काम करने गया था। शाम के समय गांव के रहने वाले तीन लोग नशे में धुत होकर घर में घुस आए। उसे अकेला पाकर उसे जमीन पर गिरा दिया। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। 

विज्ञापन
accused entered house and tried to misdeeds woman in Mainpuri
crime news woman - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक गांव में शुक्रवार को घर में घुसे आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान महिला के कपड़े फाड़ दिए। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का पति शुक्रवार को खेत पर काम करने गया था। उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी शाम के समय गांव के रहने वाले तीन लोग नशे में धुत होकर घर में घुस आए। उसे अकेला पाकर एक आरोपियों ने उसे जमीन पर गिरा दिया। एक आरोपी ने उसके हाथ पकड़े और तीसरे साथी ने कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: भरी तहसील में बहू ने पति व ससुर पर बरसाए लात-घूंसे और चप्पल, वीडियो आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर एक आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। कान का कुंडल तोड़ दिया। इस बीच पति भी आ गए। ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने तहरीर देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed