फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accident between tractor and roadways bus

UP: ट्रैक्टर और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, 12 यात्री हुए घायल; मच गई चीख-पुकार

Tue, 25 Feb 2025 06:30 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Feb 2025 06:30 PM IST
सार

रोडवेज बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर हमीरपुर जा रही थी। मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।

 

विज्ञापन
accident between tractor and roadways bus
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली में यात्रियों को लेकर दिल्ली से हमीरपुर जा रही रोडवेज बस की कस्बा मंडी के सामने ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में बैठे 12 यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार के बीच पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया।
विज्ञापन


हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से सोमवार की रात करीब 40 यात्रियों को लेकर हमीरपुर के लिए निकली थी। मंगलवार की सुबह बस जब जीटी रोड पर गल्ला मंडी के सामने पहुंची। तभी मंडी से आलू लादकर निकले ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन


कई यात्री सीटों से टकरा कर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल 12 यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों को मामूली चोट लगी थी। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं थी, चिकित्सक ने सभी को घर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में यह लोग हुए घायल
गल्ला मंडी के सामने बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 12 यात्री चोटिल हुए। घायलों में सुनील निवासी स्वरूप शास्त्री मार्ग दिल्ली, आशिया, उनकी पुत्री मुस्कान, खुशबू, आर्शी, मुन्नी देवी निवासी तिलकनगर दिल्ली, निहाल निवासी गोशलपुर थाना बिछवां, सुनील, नाजमी निवासी भोगांव, आशुतोष निवासी चकेरी कानपुर, नीलम, नीरज निवासी मंगलोई दिल्ली को अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed