{"_id":"69fa3267e82ba657ec01cc19","slug":"a-young-man-returning-home-from-lakhimpur-died-in-a-road-accident-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-158828-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: लखीमपुर से घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: लखीमपुर से घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Tue, 05 May 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 05 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो 9 प्रबल कुमार का फाइल फोटो
करहल। लखीमपुर खीरी से चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए कुर्रा क्षेत्र के गांव नगरिया भांती आ रहे युवक की सोमवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। सैफई में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया, घर में मातम छाया है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगरिया भांती निवासी 28 वर्षीय प्रबल कुमार उर्फ पीके लखीमपुर खीरी में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पांच मई को चाचा के लड़के की शादी का कार्यक्रम था, सोमवार शाम को वह शामिल होने के लिए गावं नगरिया भांती आ रहा था। कुर्रा क्षेत्र में सेहा पुलिया के पास किसी वाहन ने बाइक सवार प्रबल को चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर हालत में परिजन पीजीआई सैफई ले गए। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को सैफई पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। शव गांव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में प्रबल के शव का अंतिम संस्कार किया गया।