फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A fire in the two houses with the spark of the stove

चूल्हे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग

Tue, 16 May 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 16 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
A fire in the two houses with the spark of the stove
चूल्हे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
हाईटेंशन लाइन टूटने से लगी आग जला भूसा
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के ग्राम ककवाई में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे आग लग गई लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।
गांव से होकर निकली हाईटेंशन बिजली लाइन में दिन के समय अचानक जोरदार फाल्ट हुआ और तार टूटकर नीचे गिरा। जिससे उठी चिंनगारी से जमीन पर रखे घास फूस में आग लग गई। हवा के तेज झोंकों से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ये तेजी से फैलती चली गई। आग ने खेतों में पड़े भूसा को भी अपनी चपेट में ले लिया और पेड़ों तक को जला दिया। आग लगने से समूचे गांव में अफरा तफरी मच गई। गांववाले पानी भरी बाल्टियां आदि लेकर तेजी से मौके पर दौड़े और तत्काल ही फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। फायरब्रिगेड टीम गांव पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रम्पुरा में मंगलवार शाम को चूल्हे की चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। आग में दोनों घरों से लाखों का सामान व नकदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी गजराज सिंह और राजवीर के मकान आसपास बने हुए हैं। मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे राजवीर के घर में चूल्हे पर खाना बन रहा था। तभी चूल्हे से निकली एक चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। परिवारीजन जब तक कुछ समझ पाते आग ने घर को चपेट में ले लिया। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने आग पर पानी व मिट्टी डालकर बुझाने के प्रयास किए, मगर आग ने तब तक गजराज के घर को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर थाना पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। जब तक दमकल ने आग पर काबू किया तब तक घर में रखा लाखों रुपये का लहसुन, गेहूं आदि कीमती सामान और नकदी जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने की जानकारी होने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 झोपड़ी में आग लग गई।
थाना क्षेत्र के गांव तिमनपुरा निवासी हवलदार सिंह सोमवार रात घर के बाहर ही सो रहा था। झोपड़ी के बाहर दो भैंस एक गाय और बछड़ा बंधा हुआ था। रात करीब 12 बजे के अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग ने तेजी पकड़ी तो हवलदार व ग्रामीण जाग गए। करीब तीन घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना दिए जाने के बाद भी सुबह तक फायरब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। आग में चार पशु झुलस गए। वहीं घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम महेश प्रकाश गुप्ता ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर विश्वजीत वर्मा ने पशुओं का उपचार किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed