{"_id":"6797681d5da31179b105cfc0","slug":"a-drunken-man-friend-stole-his-bike-in-mainpuri-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रास्ते में मिला दोस्त तो सजा ली शराब की महफिल, नशे में छोड़ गया घर; अब पता लगा कुछ ऐसा...तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रास्ते में मिला दोस्त तो सजा ली शराब की महफिल, नशे में छोड़ गया घर; अब पता लगा कुछ ऐसा...तलाश रही पुलिस
Mon, 27 Jan 2025 04:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Jan 2025 04:51 PM IST
सार
घर पहुंचने के काफी देर बाद युवक को होश आया, तो उसकी बाइक गायब थी। वह पुलिस में शिकायत करने पहुंचा। पुलिस भी चोरी करने वाले दोस्त की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के नगला गहियर निवासी एक युवक जरूरी काम से शहर आया था, तभी रास्ते में दोस्त मिल गया और दोनों ने जमकर शराब पी। युवक के बेहोश हो जाने के बाद साथी बाइक लेकर गायब हो गया। बाइक की तलाश करता हुआ युवक कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गहियर निवासी प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर को वह अपने किसी काम से शहर आया था। रास्ते में उन्हें दोस्त मिल गया तो उसके साथ शराब की महफिल जम गई। वह कुछ अधिक शराब पी गया और अधिक नशे में आ गया।
इसके बाद दोस्त उसे बाइक पर बैठाकर घर ले गया। घर छोड़ने के बाद बाइक लेकर चला गया। होश में आने के बाद उन्होंने काफी याद किया। काफी तलाश करने के बाद उनकी बाइक भी अभी तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
उन्हें सिर्फ इतना याद है कि बाइक ले जाने वाला उनका दोस्त था। मगर, याद नहीं आ रहा कि वह कौन था। इतने दिनों बाद बाइक भी लेकर नहीं आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।