फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   किसानों को धमकाकर ले गए खाद

किसानों को धमकाकर ले गए खाद

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
किशनी। किसान पीसीएफ केंद्र से कालाबाजारी के लिए जा रही डीएपी से लदी जीप को किसानों ने रोक लिया। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी। दबंगई के चलते डीएपी खाद से लदी जीप को लोग ले गए। किसानों ने चौराहे पर प्रदर्शन कर जिला पीसीएफ प्रबंधक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी खाद वितरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर के चौराहे से विधूना रोड पर संचालित पीसीएफ के किसान सेवा केंद्र से सुबह आठ बजे कालाबाजारी के लिए लगभग 50 बोरी डीएपी जीप में लदकर जा रही थी। मौजूद किसानों ने डीएपी से लदी जीप को रोककर अधिकारियों को सूचना दी। किसानों के अनुसार डीएपी सीमा से लगे इटावा जनपद के सरसई नावर ले जाई जा रही थी। कालाबाजारी करने वाले लोगों ने किसानों को धमकाकर डीएपी खाद छुड़ा ली और ले गए। हरीसिंहपुर निवासी ज्ञान प्रताप का कहना है कि वह खाद लेने के लिए कई बार किसान सेवा केंद्र पर आ चुके है लेकिन गेहूं की बुवाई के लिए खाद नहीं मिली। किसान संतोष कुमार का कहना है कि हम लोग जानकारी पाकर केंद्र पर आए थे कि खाद आ गई है। किसान अनूप कुमार का कहना है केंद्र प्रभारी द्वारा सरकारी दरों पर मिलने वाले गेहूं के बीज व डीएपी की कालाबाजारी बराबर की जाती है। आक्रोशित किसानों ने केंद्र प्रभारी कुंवर पाल सिंह के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के साथ गेहूं की बुवाई के लिए खाद वितरित कराने की मांग पीसीएफ के जिला प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता से की है। मांग करने वालों में संजीव कुमार यादव, अमित कुमार, संतोष कुमार, सुनील कुमार, कमल, उदयवीर, शिव कुमार, रविंद्र आदि हैं। इस बारे में पीसीएफ के जिला प्रबंधक अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी उन्हें है। जिले से जांच के लिए भेजा गया है जांच में दोषी पाए जाने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद की जिले में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed