फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav attacked on Mainpuri CO who twirled his mustache

यूपी: 'हम निलंबन की मांग नहीं करेंगे, क्योंकि...', मूंछों पर ताव देने वाले सीओ पर अखिलेश का पलटवार; पूरी कहानी

Thu, 03 Sep 2026 12:13 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 03 Sep 2026 12:13 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी सीओ पर पलटवार किया है। सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम निलंबन की मांग नहीं करेंगे। दरअसल, मैनपुरी में पुलिस अफसर का मूंछों पर ताव देते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav attacked on Mainpuri CO who twirled his mustache
Akhilesh Yadav - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें सीओ सिटी अशोक सिंह एलाऊ थाना क्षेत्र में ट्रक कंडक्टर की हत्या के बाद मैनपुरी के पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों से बातचीत के दौरान वीडियो बना रहे लोगों पर भड़क जाते हैं, वो अपनी नेम प्लेट दिखाते हैं, फिर गुस्से में मूंछों पर ताव देते हुए कहते हैं कि वीडियो बनाकर अखिलेश यादव को भेज देना। इस वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन


दरअसल, एलाऊ थाना क्षेत्र में संतोष नगर गांव के पास शराब के ठेके के सामने ट्रक कंडक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें चालक भी घायल हो गया था। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया, जहां सीओ सिटी अशोक सिंह परिजनों से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन

 

इसी दौरान कुछ लोग उनका वीडियो बना रहे थे। इस पर सीओ सिंह ने कथित तौर पर मूंछों पर ताव देते हुए कहा कि वीडियो बनाकर अखिलेश यादव को भेज देना। जून 2026 में औरैया से ट्रांसफर होकर आए मूल रूप से आजमगढ़ निवासी अशोक सिंह के इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

अखिलेश यादव का हमला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए हमला बोला। उन्होंने लिखा कि "सिर पर सत्ता-सजातीय हाथ होने की वजह से इनकी मूंछों पर ताव है।" उन्होंने आगे लिखा, "ऐसे लोगों से इंसाफ की उम्मीद नहीं की जा सकती, लेकिन अब यह कुछ दिनों की बात है क्योंकि बदलाव दस्तक दे रहा है।" 


 
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि वे निलंबन की मांग नहीं करेंगे। देखिए अखिलेश यादव की पोस्ट

सिर पर ‘सत्ता-सजातीय’ हाथ है
इसीलिए इनकी मूंछों पर ताव है
ऐस लोगों से क्या होना इंसाफ़ है
पर अब ये कुछ दिनों की बात है
क्योंकि दस्तक दे रहा बदलाव है
हम निलंबन की मांग नहीं करेंगे!
 

 

'वीडियो अखिलेश यादव को भेज देना': मैनपुरी में मूंछों पर ताव देते हुए बोले पुलिस अफसर, जानें पूरा मामला
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें थाना एलाऊ क्षेत्र में ट्रक परिचालक की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद थी। हंगामे के बीच सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह की कुछ लोगों से बहस हो रही थी, तब सीओ ने वीडियो बना रहे कुछ लोगों से वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही।

वीडियो में सीओ मूंछों पर ताव देखते हुए भी दिख रहे हैं। हंगामे में मौजूद एक युवक लगातार बोल रहा था कि अखिलेश भैया से शिकायत करेंगे, तो सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने कह दिया कि बनाओ वीडियो, वायरल कर देना और अखिलेश यादव को भेज देना। यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। 

 

इसके बाद सीओ सिटी ने बताया कि एलाऊ क्षेत्र में ट्रक परिचालक की हत्या की गई थी। इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद एक प्रधान लगातार कुछ अन्य लोगों को फंसाने के लिए हंगामा कर रहा था। जो भी नाम बताए गए उनके बारे में जानकारी की गई तो वह लोग घटना में शामिल नहीं पाए गए। 

सीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को हत्या के मामले में जेल भेजा गया। प्रधान ने पोस्टमार्टम हाउस पर भी हंगामा किया और उन्हें जाति विशेष का अधिकारी बताते हुए बहुत कुछ कहा गया। वीडियो बना रहे एक व्यक्ति ने स्वयं कहा था कि यह वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दो, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए वीडियो भेजने की बात कही थी। वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed