फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   भाजपा बनाएगी दो लाख सदस्य

भाजपा बनाएगी दो लाख सदस्य

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिले में दो लाख पार्टी के सदस्य बनाएगी। सदस्यता लक्ष्य पूर्ण करने के लिए बनाई गई रणनीति पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काम शुरू कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सदस्यता प्रभारियों के साथ बैठक कर जिला प्रवास प्रभारी शिव सिंह चक ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दो लाख पार्टी के सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभियान में और तेजी लानी होगी। समाज के हर व्यक्ति को पार्टी का सदस्य बनाना है। समाज के दबे-कुचले वर्ग के लोगों को सदस्य बनाकर उन्हें मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। यह कदम निश्चित रूप से पार्टी का जनाधार बढ़ाने में मददगार होगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि युवा वर्ग तेजी से पार्टी के साथ जुड़ रहा है। पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना होगा। यह अभियान वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने में कारगर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि जिले में आठ, नौ और 10 दिसंबर को सभी मंडल सदस्यता प्रभारी अपने मंडलों पर रहेंगे। 19, 20 और 21 दिसंबर को सभी प्रवास प्रभारी अपने मंडलों में रात्रि प्रवास कर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनने को प्रेरित करेंगे। 25 से 31 दिसंबर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, प्रेम सिंह शाक्य, सरितकांत भाटिया, नरेंद्र सिंह राठौर, अरविंद तोमर, मदन चौहान, सुभाष अधौलिया, अजयपाल सिंह, सुमित चौहान, प्रदीप चौहान, कविता राठौर आदि मौजूद थे।
भाजपा ने शिविर लगाकर बनाए 285 सदस्य
मैनपुरी। शहर के क्रिश्चियन तिराहे के समीप भाजपा द्वारा आयोजित विशेष सदस्यता शिविर में 285 लोगाें को ऑन लाइन सदस्यता दिलाई गई। पूर्व विधायक अशोक चौहान और पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया ने कहा कि भाजपा की सदस्यता लेने के लिए लोग स्वयं आगे आ रहे हैं। जिले में दो लाख से अधिक पार्टी के सदस्य बनाए जाएंगे। शिविर में जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुभाष अधौलिया, अमित गुप्ता, अंकुश चौहान, अजयपाल सिंह, संजय चौहान आदि मौजूद थे।भाजपा ने शिविर लगाकर बनाए 285 सदस्य
मैनपुरी। शहर के क्रिश्चियन तिराहे के समीप भाजपा द्वारा आयोजित विशेष सदस्यता शिविर में 285 लोगाें को ऑन लाइन सदस्यता दिलाई गई। पूर्व विधायक अशोक चौहान और पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया ने कहा कि भाजपा की सदस्यता लेने के लिए लोग स्वयं आगे आ रहे हैं। जिले में दो लाख से अधिक पार्टी के सदस्य बनाए जाएंगे। शिविर में जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुभाष अधौलिया, अमित गुप्ता, अंकुश चौहान, अजयपाल सिंह, संजय चौहान आदि मौजूद थे।
112 को दिलाई भाजपा की सदस्यता
बेवर। भारतीय जनता पार्टी के शिविर में 112 युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। गुरुवार को मोटा रोड तिराहे के समीप लगाए गए कैंप में पूर्व विधायक शिवसिंह चक के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, अनुराग पांडेय, देवराज सिंह चौहान, विजय सिंह वैस, रमाशंकर तिवारी, मनोज दीक्षित, ब्रह्मदत्त गुप्ता आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


04एमएनपी 11सी: भाजपा के सदस्यता अभियान शिविर में सदस्यता लेते लोग।

विश्वविद्यालय फार्म भरें
बेवर। उपदेश सिंह चौहान महाविद्यालय फर्रुखाबाद रोड बेवर के कॉलेज सचिव पवन चौहान ने बताया है कि विश्वविद्यालय के परीक्षा फार्म छह दिसंबर से 20 दिसंबर तक कालेज में भरे जाएंगे। समस्त छात्र छात्राएं महाविद्यालय आकर विवि परीक्षा फार्म कार्यालय से प्राप्त कर अतिशीघ्र भर दें। परीक्षा फार्म न भरे जाने पर महाविद्यालय का कोई उत्तरदायित्व नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed