फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   फर्जी बैनामा कर जमीन बेची

फर्जी बैनामा कर जमीन बेची

Fri, 04 Jul 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Fri, 04 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
घिरोर। फर्जी बैनामा के आधार पर एक दंपति ने 15 बीघा जमीन सात लाख रुपये में बेच दी। पीड़ित की शिकायत पर डीआईजी के आदेश पर सीओ कुरावली ने जांच की। जांच में आरोप साबित होने पर थाना घिरोर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना घिरोर के चापरी कोसमा मुसलमीन निवासी सुदामा देवी पत्नी गया सिंह को 16 दिसंबर 2013 को राकेश कुमार और उनकी पत्नी रेखा देवी ने 15 बीघा जमीन सात लाख रुपये में बेची थी। कोसमा हिनूद मौजा में सड़क किनारे जमीन का दंपति ने बैनामा भी दिखाया था। बैनामा कराने के बाद सुदामा देवी ने तहसील में दाखिल खारिज कराने की कार्रवाई की तो जानकारी हुई कि जिस जमीन का बैनामा किया गया है वह जमीन राकेश और रेखा के नाम अभिलेखों में दर्ज नहीं है। धोखाधड़ी की जानकारी पर सुदामा ने राकेश से शिकायत की और पैसों की मांग की। इस पर राकेश ने रुपये देने से मना करते हुए सबक सिखाने की धमकी दी। पीड़ित ने डीआईजी आगरा से शिकायत की। डीआईजी ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी श्रीकांत सिंह ने सीओ कुरावली को जांच सौंपी। सीओ सुरेशवीर सिंह ने जांच में पाया कि राकेश और रेखा ने धोखाधड़ी कर सुदामा के नाम उस जमीन का बैनामा किया है, जो जमीन उनके नाम पर नहीं है। सीओ की जांच के बाद पुलिस ने दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed