{"_id":"1-81433","slug":"Mainpuri-81433-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सर सवारों ने दंपति को लूटा, महिला को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्सर सवारों ने दंपति को लूटा, महिला को गोली मारी
Mainpuri
Updated Thu, 12 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुर। थाना भोगांव क्षेत्र में बुधवार सुबह पल्सर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने दंपति से नकदी, जेवर लूट लिए। महिला के विरोध करने पर लुटेरों ने उसको गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर लोगों को आते देख लुटेरे कुरावली की ओर भाग गए। महिला को गंभीर हालत में सैफई अस्पताल भेजा गया है।
जिला एटा के थाना मलवान के विरायमपुर तखरऊ निवासी शैलेंद्र सिंह बुधवार सुबह बाइक से पत्नी प्रीती के साथ ससुराल से गांव जा रहे थे। उनके साथ प्रीती की भतीजी सपना भी बाइक पर बैठी थी। वह थाना भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड पर छाछा के पास लगभग 11 बजे पहुंचे। तभी पीछे से बिना नंबर की काली पल्सर सवार से आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया।
शैलेंद्र के बाइक रोकते ही लुटेरों ने तमंचे निकाल लिए। तमंचों से धमकाते हुए शैलेंद्र से पांच हजार रुपये, प्रीती से पहनी हुई सोने की जंजीर, दो अंगूठी, झुमकी लूट ली। उसने जब विरोध किया तो एक लुटेरे ने उनके पेट में गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर लोगों को आते देख लुटेरे कुरावली की ओर भाग गए। कुछ युवकों ने बाइक से लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन उनका पता नहीं चला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल ले गई। जानकारी होते ही शैलेंद्र के परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख सैफई रेफर कर दिया। शैलेंद्र ने लूट के संबंध में थाने में तहरीर दी है।