फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ट्रक की टक्कर से मामा की मौत, भांजा घायल

ट्रक की टक्कर से मामा की मौत, भांजा घायल

Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम ट्रक की टक्कर से मामा आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भांजे को गंभीर चोटें आईं। दोनों शिकोहाबाद से एक मैजिक में सवार होकर मैनपुरी जा रहे थे। बाईपास रोड पर हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस और परिवार के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के औडेंय निवासी आनंद कुमार (19) पुत्र सागर चंद्र कठेरिया मंगलवार शाम टाटा मैजिक (यूपी83आर/9818) से भांजे धीरज कुमार (13) पुत्र सुनील कुमार निवासी गलामई थाना शिकोहाबाद जिला फीरोजाबाद के साथ शिकोहाबाद से मैनपुरी जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र में बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगाए। तभी पीछे से आए तेज गति ट्रक (यूपी80सीटी/0966) ने मैजिक में टक्कर मार दी। इससे आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। धीरज को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। धीरज से पूछताछ कर लोगों ने आनंद ने परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों में शव देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टाटा मैजिक और ट्रक को पुलिस ने थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन

-----
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मैनपुरी। थाना बिछवां के नगला कोठी निवासी हरिओम (20) पुत्र शिव कुमार मंगलवार सुबह विल्धरा निवासी नेत्रपाल के साथ मैनपुरी से बाइक से गांव जा रहे थे। थाना बिछवां क्षेत्र में अंजनी के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। नेत्रपाल को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर हरिओम के परिवारीजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
घायल की उपचार के दौरान मौत
मैनपुरी। थाना घिरोर के नगला पुनू पचावर निवासी संतोष सक्सेना (25) पुत्र रामसेवक छह मई को बाइक से करहल से गांव जा रहे थे। करहल-घिरोर मार्ग पर ढकरई के पास ट्रैक्टर की टक्कर से वह घायल हो गए थे। परिवार के लोग उन्हें सैफई अस्पताल ले गए थे। वहां से डाक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

-------
सड़क हादसों में आठ घायल
कुरावली/किशनी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के तरौली निवासी श्यामवीर मंगलवार शाम भाई भगवान दास, पिता रामनरेश के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। गैलानाथ पुल के पास सामने से आई बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। बाइक चालक अनिल वीर निवासी गोकुलपुर कुरावली सहित चारों को चोटें आई हैं। घायलों को कुरावली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला एटा के थाना जलेसर के गांव मढ़ई निवासी मनीष और देवेंद्र थाना कुर्रा के विनायकपुर से एक शादी में शामिल होने के बाद बाइक से गांव जा रहे थे। बाइक पर विनायकपुर निवासी मालती पत्नी भूरे लाल शर्मा अपने तीन माह के पुत्र वीरू के साथ बैठी थी। बरहा के पास पीछे से आए बाइक चालक ने कट मारकर उनको गिरा दिया। इससे सभी को चोटें आईं। घायलों को किशनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed