{"_id":"1-74068","slug":"Mainpuri-74068-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहिष्कार समाप्त करने से वकीलों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहिष्कार समाप्त करने से वकीलों का हंगामा
Mainpuri
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एसडीएम कोर्ट का बुधवार को बहिष्कार समाप्त करने की घोषणा के बाद गुरुवार को वकीलों ने हंगामा किया। जिला बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में एकत्रित हुए वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ की बैठक में प्रस्ताव पारित किए बिना ही पदाधिकारियों ने बहिष्कार समाप्त किया है। वकीलों ने बैठक बुलाने की मांग की।
एसडीएम सदर एसएन यादव की कोर्ट का जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एक सप्ताह से बहिष्कार कर रहे हैं। एसडीएम पर एक वकील के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में वकीलों द्वारा किए जा रहे कार्य बहिष्कार से कोर्ट में कार्य भी बाधित हो रहा है। बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजपाल सिंह यादव और सचिव रामकुमार सिंह चौहान ने बहिष्कार समाप्त करने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि एसडीएम ने अपने कृत्य पर खेद व्यक्त किया है।
गुरुवार की सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे वकीलों को जब बहिष्कार समाप्त करने की जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। वकील एसोसिएशन के सभाकक्ष में एकत्रित हुए। वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि संघ की बैठक में प्रस्ताव पारित किए बिना ही पदाधिकारियों ने बहिष्कार समाप्त कर दिया है। वकीलों ने संघ की बैठक बुलाकर निर्णय करने की मांग की। वकीलों का रुख देख अध्यक्ष ने शुक्रवार को संघ के सभाकक्ष में बैठक बुलाई है।