{"_id":"1-51929","slug":"Mainpuri-51929-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएल परिवारों के भी बनाए स्मार्ट कार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएल परिवारों के भी बनाए स्मार्ट कार्ड
Mainpuri
Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। रविवार को ग्राम रसूलाबाद पहुंची टीम ने एपीएल परिवारों से 250-250 रुपये लेकर कार्ड बनाने शुरू कर दिए। जागरूक ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सीएमओ को दी। इसकी जानकारी होते ही टीम चली गई। सीएमओ ने जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा है।
रविवार को बेवर क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद में स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए टीम पहुंची। इसमें संबंधित बीमा कंपनी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी साथ थे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बीपीएल परिवारों को जागरूक करने के बजाय एपीएल परिवारों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मी ने स्मार्ट कार्ड के फायदे बताने शुरू कर दिए। कहा कि एपीएल परिवार भी स्मार्ट कार्ड बनने के बाद 30 हजार रुपये तक का नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं। एपीएल परिवारों के लिए 250 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
महिला स्वास्थ्य कर्मी ने गांव की ही लक्ष्मी पांडेय और पिंकी सहित कई से 250-250 रुपये जमा करा लिए। इसी बीच आईएसी से जुड़े डा. गगन भारत गांव पहुंचे। उन्होंने जब जानकारी चाही तो कर्मी अपनी बात पर अड़ गए। इस पर डा. भारत ने जानकारी सीएमओ को दी। इसकी जानकारी होते ही कर्मी चले गए। सीएमओ डा. वीके गुप्ता का कहना है कि शिकायत उन्हें मिली है। वह इसकी जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई करेंगे।