फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आस्था के नाम पर अंधविश्वास का ‘मेला’

आस्था के नाम पर अंधविश्वास का ‘मेला’

Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। जागीर विकास खंड के ग्राम ओंग में एक छात्रा को देवी कहकर पूजे जाने को कुछ ग्रामीण अंधविश्वास मान रहे हैं, वहीं गांव में भारी भीड़ उमड़ रही है। तहसीलदार भोगांव ने इस मामले को कमाई का षडयंत्र मानते हुए जांच रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को सौंप दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किए जाने की सिफारिश की है। वहीं छात्रा के परिजनों ने बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण कराने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन

लगभग एक माह से ग्राम ओंग में कक्षा नौ की छात्रा पुष्पा पुत्री छोटे लाल प्रजापति एक स्थान पर तपस्या की मुद्रा में बैठी हुई है। स्थिति यह बन गई है कि गांव में मेला लगा हुआ है तथा दुकानें सज गई हैं। ग्रामवासी अमर सिंह ने कहा कि गांव में कथित देवी के फोटो एवं प्रसाद बेचने की कई दुकानें लगी हुई हैं। दुकानदार कमाई कर रहे हैं। वहीं देवी पर चढ़ावे का हजारों रुपया उसके पिता के पास पहुंच रहा है। तहसीलदार के साथ रविवार को स्वास्थ्य विभाग की भी टीम कथित देवी बनी छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण करने गांव गई, लेकिन उसके परिजनों ने परीक्षण नहीं करने दिया। बाद में टीम ने तहसीलदार से पुलिस बल के साथ यहां आकर परीक्षण कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

ग्राम मलिखानपुर निवासी सुरेश सिंह ने इसे अंधविश्वास बताते हुए कहा कि छात्रा मानसिक रोग से पीड़ित है। उसका इलाज कराया जाना चाहिए। नगला घरराज निवासी गिरीश सिंह लोगों को अंधविश्वास से बचने की सलाह दी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहसीलदार राजकुमार यादव ने रविवार को गांव पहुंच कर जांच की। उन्होंने देवी बनी पुष्पा से भी पूछताछ की। इसके पश्चात तहसीलदार द्वारा उप जिलाधिकारी वीके अग्रवाल को रिपोर्ट सौंपी गई है कि यह कमाई के लिए रचा गया एक षडयंत्र है। भारी भीड़ को देखते हुए वहां पुलिस बल लगाया जाए तथा बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed