{"_id":"58839d674f1c1bfa7aeff889","slug":"81-41-lakh-cash-seized-four-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गाड़ियों से जब्त किया 81.41 लाख कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गाड़ियों से जब्त किया 81.41 लाख कैश
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
चार गाड़ियों से जब्त किया 81.41 लाख कैश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को अलग-अलग स्थानों से फ्लाइंग स्क्वाड की टीमों ने 81.41 लाख का कैश और करीब 11 लाख की घड़ियां जब्त की हैं। बिछवां से चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों से क्रमश: 35 लाख और 51 हजार का कैश वहीं थाना कुर्रा क्षेत्र से बोलेरो से 45 लाख का कैश बरामद किया गया है। वहीं औंछा क्षेत्र में बाइक सवारों से 90 हजार का कैश मिला। घिरोर क्षेत्र से लाखों की घड़ियां जब्त की गईं। बरामद कैश को ट्रेजरी में जमा कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को थाना कुर्रा क्षेत्र में उड़नदस्ता टीम थाना पुलिस के साथ तखरऊ पुल के समीप चेकिंग कर रही थी। तभी थानाध्यक्ष ने बोलेरो को चेकिंग के लिए रोका। बोलेरो में तलाशी के दौरान एक बैग से 45 लाख का कैश देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर गाड़ी में बैठे लोगों ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। मगर थानाध्यक्ष ने जब कैश संबंधी दस्तावेज मांगे तो उक्त लोग कोई कागजात नहीं दिखा सके। बरामद कैश को पुलिस ने ट्रेजरी में जमा कराया। वहीं शनिवार को बिछवां क्षेत्र में उड़नदस्ता टीम ने दो गाड़ियाें से 35 लाख और 51 हजार रुपये बरामद किए। टीम इंचार्ज बी लाल ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हन्नूखेड़ा की ओर से आ रही जायलो कार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर काले बैग में में 35 लाख का कैश बरामद हुआ। बरामद कैश 2000 के नोट में था। पूछताछ करने पर गाड़ी में बैठे युवक नीतेश ने बताया कि वह आर्यावर्त बैंक का कर्मचारी है गाड़ी में असलाह लिए बैठे शेर सिंह और महेंद्र सिंह गार्ड हैं। टीम को बताया कि सहारा बैंक में कैश देने के बाद वह बिछवां स्थित बैंक शाखा में देने जा रहे थे। बरामदगी की जानकारी टीम इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों को दी जिसके बाद कैश को जब्त कर ट्रेजरी में जमा कराया गया।
वहीं जीटी रोड पर चेकिंग के दौरान कार से 51 हजार की नकदी बरामद की। पूछताछ में चालक अजय कुमार पुत्र सत्यदेव निवासी बरनाहल कैश संबंधी जानकारी नहीं दे सका तो एसआई ने रुपये को जब्त कर ट्रेजरी में जमा करा दिया। वहीं थाना घिरोर क्षेत्र में चुनाव में बांटने के लिए जा रही करीब 11 लाख कीमत की घड़ियां बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन
शनिवार को अरांव बार्डर के पर एसडीएम मनोज कुमार सागर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने कार को रोक कर चेक किया। गाड़ी से करीब10 लाख 68 हजार 566 रुपये मूल्य की तीन ब्रांडेड कंपनियों की घड़ियां बरामद हुईं। पूछताछ में बताया कि गया कि उक्त घड़ियां एचआरडी इंटर प्राइजेज के मनोज कुमार सचान के यहां से लाई जा रहीं थी। वहीं एसडीएम ने बताया कि उक्त घड़ियां चुनाव में गिफ्ट वितरित किए जाने के लिए लाई गईं थीं। जिन्हें जब्त कर कार्रवाई की जा रही है शाम को औंछा क्षेत्र में बाइक सवारों से पुलिस ने 90 हजार का कैश बरामद किया। पूछताछ में बाइक सवार पुष्पेंद्र पुत्र राम गोपाल गांव नगलाहार, रघुवीर पुत्र रंगीलाल नगला आंध्रा बताया। पूछताछ करने पर कैश संबंधी जानकारी न देने पर थानाध्यक्ष ने कैश जब्त कर ट्रेजरी में जमा कराया है।