Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   15 minutes by rain relief from the heat

15 मिनट की बारिश ने दी गर्मी से राहत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
15 minutes by rain relief from the heat
मैनपुरी। दोपहर तक भले ही चटख धूप के बीच उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे हों लेकिन दोपहर बाद करीब ढाई बजे से 15 मिनट तक हुई बारिश ने लोगों के चेहरे खिला दिए। इस दौरान इस कदर काली घटाएं उमड़ी कि दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने सुहावने मौसम का अहसास करा दिया। देर शाम तक आसमान पर छाईं काली घटाएं और बीच-बीच में रिमझिम बारिश और बारिश का संकेत दे रही है। मौसम का अचानक बदला मिजाज फसलों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब दो बजे तक चटख धूप और उमस भरी गर्मी से बेचैन लोगों को तब राहत मिली जब करीब ढाई बजे अचानक आसमान पर काली घटाएं घिर आईं। शहर में करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। देर शाम तक काली घटाओ के चलते अंधेरा सा छाया रहा। बीच-बीच में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी और तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम का मिजाज बदला तो बाजारों में भी रौनक आ गई।
विज्ञापन

अचानक हुए ठंडे मौसम के बीच बच्चे सर्वाधिक उत्साहित नजर आए। जगह-जगह बच्चे खेलते देखे गए। ठंडी हवाओं के साथ करीब 15 मिनट तक हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से निजात दिलाई वहीं कई स्थानों पर कुछ देर के लिए जलभराव की समस्या पैदा हो गई। उधर किशनी में करीब आधा घंटे तक तेज बारिश होने से सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। भोगांव, बेवर, कुरावली, करहल, घिरोर में भी बारिश से लोग खुश नजर आए। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद हुई बारिश और बदले मौसम के मिजाज को कृषि क्षेत्र के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। खासकर धान की फसल को अभी और पानी की जरूरत है। किसानों के अनुसार अभी तक जो बारिश हुई है वह धान की फसल के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed