{"_id":"6aea2e1d76bd96984b0f96d2","slug":"1184-farmers-received-compensation-for-the-farrukhabad-link-expressway-mainpuri-news-c-174-1-mnp1013-170223-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे में 1184 किसानों को मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे में 1184 किसानों को मिला मुआवजा
Wed, 04 Nov 2026 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
भोगांव। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए तहसील के 12 गांव की भूमि संबंधी प्रक्रिया पूरी हो गई है। तहसील प्रशासन ने यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया है। जिले में इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 30 किलोमीटर है। जो भोगांव तहसील क्षेत्र के 12 और किशनी के 15 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए कुल 136.2295 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई थी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है।
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 90 किलोमीटर है। इसमें इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई सहित कई जिलों से गुजरेगा। इसमें भोगांव तहसील के 12 गांव की जमीन अधिग्रहण कर ली गई है। जिसमें कुल 1184 किसानों को निर्धारित मुआवजे का भुगतान भी कर दिया गया है। तहसीलदार घासीराम ने बताया कि भूमि चिह्नांकन और बैनामा कराने के लिए राजस्व कर्मियों की टीमें लगाई गई थीं। इन टीमों का नेतृत्व साकेत कुमार ने किया।
एक्सप्रेसवे में शामिल गांव
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भोगांव तहसील क्षेत्र के 12 गांवों की भूमि चिह्नित की गई है। इनमें अकबरपुर बिकू, छबीलेपुर और बहादीनपुर शामिल हैं। कमलपुर, महमूदिया और रामनगरिया भी इस सूची में हैं। चनेपुर, दुर्जनपुर, मुड़ई और पटना टिलुआ भी प्रभावित गांवों में हैं। हुसैनपुर और हाजीपुर वरान गांव भी एक्सप्रेसवे के दायरे में आते हैं।