फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   11 bigha crops burnt by electric spark

बिजली की चिंगारी से 11 बीघा फसल जली

Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
11 bigha crops burnt by electric spark
बिजली की चिंगारी से 11 बीघा फसल जली - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर बिजली की चिंगारी से करीब 11 बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटनाएं थाना औंछा और दन्नाहार क्षेत्र में हुईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू किया। हादसे के बाद क्षेत्रीय लेखपालों ने क्षति आंकलन किया है।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के गांव चौपेरा में शुक्रवार दोपहर खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट के बाद निकली चिंगारी ने पांच किसानों के खेत को चपेट में ले लिया। भीषण आग में गांव निवासी सत्यवीर की एक बीघा, ग्याप्रसाद की एक बीघा, बबलू की दो बीघा, कृपाल सिंह की दो बीघा और गांव हरनागरपुर निवासी रक्षपाल सिंह चौहान की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। वहीं थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव चिकनी में गुरुवार रात प्रदीप यादव के खेत के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के बाद निकली चिंगारी में करीब सवा बीघा गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। प्रदीप ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। आग लगने की घटनाओं के बाद क्षेत्रीय लेखपालों ने क्षति आंकलन कर रिपोर्ट तहसील भेजी है।
विज्ञापन

फोटो:-

आग से गेहूं की फसल जली

 जीटी रोड स्थित सरकारी कृषि फार्म हाउस में लगी आग से करीब ढाई बीघा खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय किसानों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे जीटी रोड स्थित नवीन तहसील के निकट सरकारी फार्म में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के तारों की चिंगारी गिर गई। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें आसमान छूने लगी। मौके पर दर्जनों की संख्या में पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर स्टेशन को सूचना दी गई। दमकल के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग में जलने से लगभग ढाई बीघा फसल जलकर राख हो गई।


10 बीघा फसल चढ़ी आग की भेंट
अजीतगंज थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव लालपुर में शुक्रवार दोपहर खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन का तार टूटकर खेत में खड़ी पर फसल पर गिर गया। चिंगारी से करीब 10 बीघा फसल में आग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटा तक मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग में अनीता देवी, मुन्नी, इरफान और जयवीर की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आंकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed