फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youths steal 10 grams of gold jewellery from a jewellery shop and flee

Mahoba News: सराफा की दुकान से 10 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर भागे युवक

Mon, 30 Mar 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 30 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youths steal 10 grams of gold jewellery from a jewellery shop and flee
श्रीनगर (महोबा)। ग्राहक बनकर सराफा कारोबारी की दुकान पहुंचे एक युवक ने दस ग्राम जेवर से भरी एक डिब्बी पार कर दी। युवक के जाने के बाद जब जेवर कम मिले तो कारोबारी ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसे दुकान से जेवर चोरी होने की बात पता चली। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सड़क किनारे लगे कुछ कैमरों की जांच कराई तो एक जगह पर बाइक सवार दो युवकों की फुटेज मिली है।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर के मनोहरगंज मोहल्ला निवासी रानू सोनी ने अपने मकान के बाहरी हिस्से में सराफा की दुकान खोल रखी है। शनिवार की शाम एक युवक दुकान पर पहुंचा। रानू सोनी के अनुसार उसने चांदी की हाय दिखाने को बोला तो उसने तुरंत चांदी की हाय निकालकर उसे दिखाया। युवक ने चांदी की हाय खरीदी और उसका पैसा भी अदा कर दिया। इसके बाद उसने कहा कि उसे कान की बाली लेनी है तो वह भी दिखा दे। जिस पर रानू ने उसे कान की बाली निकालकर दिखाई। वहीं पर एक डिब्बी में सोने का टप्स, जोधा नथ, ओम, हाय भी रखा था, उनका कुल वजन 10 ग्राम था। कान की बाली देखने के बाद युवक ने जेवर नहीं लिया और वहां से तुरंत उठकर चला गया।
विज्ञापन

युवक के जाने के बाद जब वह कान की बाली रखने लगा तो उसे पता चला कि एक डिब्बी जिसमें सोने का टॉप्स, जोधा नथ, ओम व हाय रखा था, वह गायब है। थानाध्यक्ष जयचंद सिंह ने बताया कि दुकान से थोड़ी दूर लगे एक कैमरे में बाइक सवार युवक अपने एक साथी के साथ निकलता हुआ दिखाई पड़ा। उसकी बाइक का नंबर भी प्राप्त हो गया। दुकानदार ने भी पहचान की है। पुलिस ने रानू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed