फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youths showed black flags to the convoy of the former cabinet minister

Mahoba News: पूर्व कैबिनेट मंत्री के काफिले को युवाओं ने दिखाए काले झंडे

Wed, 19 Nov 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 19 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youths showed black flags to the convoy of the former cabinet minister
फोटो 18 एमएएचपी 18 परिचय-काफिले में शामिल गाड़ी के समीप आने पर बचने का प्रयास करता युवक। स्रोत: - फोटो : खिलाड़ियों को प्रश​स्तिपत्र देते विधायक व डीएम।-
अजनर (महोबा)। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र के दौरे पर मंगलवार को आए अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को युवाओं ने काले झंडे दिखाए। उनके काफिले में शामिल एक कार से काले झंडे दिखाने वाले युवक को कुचलने की कोशिश भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कस्बा अजनर में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। सभा में उन्होने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है। लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया था। जनता ने उन्हें सबक सिखाया। इसके बाद उनका काफिला आगे के लिए बढ़ा तो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी। इसकी भनक लगते ही अजनर थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने और इंद्रहटा गांव के पास पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काले झंडे दिखा रहे एक युवक को काफिले में शामिल काले रंग की कार कुचलने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। इससे कार्यकर्ता और आक्रोशित हो गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed