फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth will not have to go out for jobs

Mahoba News: युवाओं को नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

Sat, 05 Jul 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 05 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth will not have to go out for jobs
महोबा। कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को अब इंडस्ट्रीज पार्टनर के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे जिले के युवाओं को अब नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जनपद में जो उद्योग संचालित हैं उसी मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण देकर कार्य के प्रति दक्ष बनाया जाएगा। इसके तहत जिले के दो हजार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के तहत जिले में संचालित क्रशर उद्योग, फूड प्रोसेसिंग, आटोमोबाइल्स, रिटेल आदि सेक्टर से युवाओं को इंडस्ट्रीज पार्टनर के तहत जोड़ा जाएगा। ताकि, युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल सके। कौशल विकास मिशन के तहत उन औद्योगिक इकाइयों का चयन किया जाएगा जिनका सालाना टर्नओवर सौ करोड़ रुपये है। इसके साथ ही तीन साल का रिकार्ड देखा जाएगा। इसके बाद इकाइयों को कौशल विकास मिशन से संबद्ध किया जाएगा। साथ ही यह भी जानकारी ली जाएगी कि किस इकाई में कितने श्रमिकों की आवश्यकता है। इंडस्ट्रीज ट्रेनिंग पार्टनर के तहत 18 से 35 साल के युवाओं को तीन से छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान कौशल विकास मिशन के तहत ड्रेस व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस प्रमाणपत्र की मदद के से युवाओं को आसानी से रोजगार मिलेगा। ट्रेनिंग कराने वाली इंडस्ट्रीज को शासन स्तर से प्रति बच्चे के हिसाब से राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, कौशल विकास के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष चौरसिया का कहना है कि कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को इंडस्ट्रीज में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इससे युवाओं को आसानी से संबंधित इंडस्ट्रीज में रोजगार हासिल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed